Vasudha: चंद्रिका के अपमान पर फूटा वसुधा का गुस्सा, समर की गलतफहमी से आया नया ट्विस्ट

Vasudha Written Update: ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में करिश्मा, चंद्रिका का अपमान करने पर वसुधा उसका विरोध करेगी. इसी दौरान समर गलतफहमी में वसुधा को नौकरानी समझ लेगा और उसे डांट देगा.

Vasudha Written Update: सीरियल ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. देव और वसुधा की करिश्मा के खिलाफ चल रही योजना पर भी खतरा मंडराने लगा है. करिश्मा लगातार अपनी हरकतों से परिवार की मुश्किलें बढ़ाती नजर आ रही है. इस बार उसने सारी हदें पार करते हुए चंद्रिका का अपमान कर दिया, जिसके बाद वसुधा खुद को रोक नहीं पाती.

करिश्मा ने किया चंद्रिका का अपमान

एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करिश्मा गुस्से में चंद्रिका को बुरी तरह बेइज्जत करती है. वह उसे नौकरानी से भी बदतर बताती है और यहां तक कह देती है कि उसे घर छोड़कर चले जाना चाहिए. करिश्मा की ये बातें सुनकर घर के सभी लोग हैरान रह जाते हैं, लेकिन कोई भी उसके खिलाफ खुलकर बोल नहीं पाता. तभी वसुधा का गुस्सा फूट पड़ता है. चंद्रिका का अपमान सहन ना कर पाने वाली वसुधा, करिश्मा का हाथ पकड़कर उसे जोर से मरोड़ देती है और धक्का देकर दूर कर देती है.

समर ने वसुधा को समझा नौकरानी

इसी बीच कहानी में बड़ा मोड़ आता है जब देव, समर प्रताप सिंह के साथ वहां पहुंचता है. समर सिर्फ झगड़े का आखिरी हिस्सा देखता है और पूरी स्थिति को गलत समझ बैठता है. समर की वसुधा से पहले कभी ठीक से मुलाकात नहीं हुई, इसलिए वह करिश्मा को देव की असली पत्नी समझ लेता है. वहीं वसुधा को घर की नौकरानी मानकर उसे डांटना शुरू कर देता है. समर गुस्से में कहता है कि एक नौकरानी की इतनी हिम्मत कैसे हो सकती है कि वह घर की मालकिन पर हाथ उठाए. यह सुनकर देव और वसुधा दोनों चौंक जाते हैं.

देव और वसुधा की बढ़ेंगी मुश्किलें

अब आने वाले एपिसोड्स में वसुधा को एक बार फिर अपमान सहना पड़ेगा. वह परिवार और अपनी बड़ी योजना को बचाने के लिए चुप रहने का फैसला करेगी. दूसरी तरफ करिश्मा, समर की इस गलतफहमी का फायदा उठाकर अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश करेगी.

यह भी पढ़ें- Anupama: राही ने तोड़ा अनुपमा से रिश्ता, गौतम ने रची खतरनाक साजिश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >