टीआरपी चार्ट में वसुधा बनी नंबर 1 तो खुशी से झूम उठीं परिणीता बोरठाकुर, दिया ऐसा रिएक्शन

सीरियल वसुधा ने टीआरपी चार्ट में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 और अनुपमा को पछाड़कर नंबर 1 में अपनी जगह बना ली है. अब परिणीता बोरठाकुर ने खुशी जाहिर की.

परिणीता बोरठाकुर इस समय सातवें आसमान पर है, क्योंकि जी टीवी के उनके पॉपुलर शो “वसुधा” ने टीआरपी चार्ट में टॉप पर अपनी जगह बना ली है. इसने स्मृति ईरानी की क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 और रूपाली गांगुली के अनुपमा को पछाड़ दिया है. शो में चंद्रिका की दमदार भूमिका निभाने वाली परिणीता ने अब अपनी खुशी जाहिर की.

टीआरपी में नंबर 1 बनते ही खुश हुईं परिणीता बोरठाकुर

टीआरपी चार्ट में नंबर 1 आने पर परिणीता बोरठाकुर ने टेलीचक्कर संग बात करते हुए कहा, “जब मुझे पता चला कि शो नंबर वन बन गया है, तो मैं सचमुच बेहद खुश थी. कहीं न कहीं मुझे हमेशा से यह आभास था कि शो एक दिन टॉप 1 पर जरूर पहुंचेगा. यह एक बेहद खास एहसास था. साथ ही, इतने सालों बाद जी को नंबर वन पर वापस देखना भी बेहद खुशी की बात है.”

परिणीता ने नंबर 1 आने पर फैंस को दिया क्रेडिट

उन्होंने आगे कहा, “मैं यह कहना चाहती हूं कि टेलीविजन पर हर शो बहुत मेहनत कर रहा है. पूरी टीम और क्रू से लेकर इसमें शामिल हर कलाकार तक, हर कोई हर दिन अपना बेस्ट दे रहा है. सबसे महत्वपूर्ण बात, मैं दर्शकों को धन्यवाद देना चाहती हूं, क्योंकि यह सफलता जितनी हमारी है, उतनी ही उनकी भी है. उनके प्यार, समर्थन और निरंतर प्रोत्साहन ने ही हमें नंबर वन बनाया है.”

परिणीता ने ‘वसुधा’ टीम को दी बधाई

परिणीता ने कहा, “कल मेरी छुट्टी थी और जैसे ही मैंने देखा कि हम BARC चार्ट पर नंबर वन हैं, मैं पूरी तरह से खुश और उत्साहित थी. सबसे पहले मैंने यह खबर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर की और निश्चित रूप से हम सभी ने अपनी ‘वसुधा’ टीम को भी बधाई दी. यह पूरी टीम के लिए सचमुच एक बहुत ही खास और खुशी का पल था.

यह भी पढ़ें- ‘मैं जिंदा हूं’, मौत की अफवाह पर भड़के शक्ति कपूर, बोले- मैं हेल्दी और हैप्पी हूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >