Varun Dhawan के रिश्तेदार को हुआ Corona, बताया कुछ ऐसी है हालत

Varun Dhawan ने बताया कि अमेरिका में रहने वाले उनके रिश्तेदार भी कोरोना से संक्रमित है. इसकी वजह से उनके परिवार वाले बेहद परेशान और चिंतित है.

Varun Dhawan relative tested corona positive: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) फिल्‍म निर्माता करीम मोरानी की बेटी जोआ मोरानी के साथ लाइव हुये थे. जोआ कोरोना (Zoa Morani) पॉजिटिव हैं. इस चैट के दौरान वरुण ने बताया कि अमेरिका में रहने वाले उनके रिश्तेदार भी कोरोना से संक्रमित है. इसकी वजह से उनके परिवार वाले बेहद परेशान और चिंतित है.

Also Read: Lockdown के कारण परिवार के साथ उत्तराखंड में फंसे हैं ये एक्टर, गये थे वहां शूटिंग करने

लाइव चैट के दौरान वरुण ने कहा कि, जब तक आपके किसी जानने वाले को कोई गंभीर बीमारी नहीं होती, तब तक आप उसकी गंभीरता को नहीं समझते. लेकिन, यह एक जानलेवा महामारी है, जिसके चलते मैं सभी से अपील करता हूं कि आप अपने घर में रहें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें, क्योंकि इस महामारी का यही एक इलाज है.

इससे पहले इंस्टाग्राम पर लाइव चैट में वरुण धवन के साथ उनकी बचपन की दोस्त और एक्ट्रेस जोया मोरानी भी जुड़ी थीं, जो कि हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. उनके पिता करीम मोरानी और उनकी बहन भी कोरोना से संक्रमित है. जोआ मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती हैं.

जब वरुण ने उनसे पूछा कि आप तीनों के लक्षणों में क्‍या भिन्‍नता थी ? जोआ ने कहा,’ शाजा को पहले सात दिन सिर दर्द और बुखार था, जो ठीक भी हो गया और फिर अचानक से बुखार हुआ. पापा में कोई लक्षण नहीं दिखे. लेकिन जब टेस्‍ट कराया तो पॉजिटिव आया. मुझे बीस दिन तक लगातार बुखार रहा, तब तक कोई एंटीबायोटिक नहीं लिया.

वरुण धवन ने जब उनसे पूछा कि आपको लोगों को जैसे ही पता चला, सबसे पहले आपने क्‍या किया ? जोआ ने बताया,’ जैसे ही पता चला था कि मुझे और मेरी सिस्टर को फीवर हो गया है, हम दोनों ही घर में क्वारेंटाइन हो गए.

वरुण ने जब उनसे पूछा कि वह इस ऐसे मुश्किल समय में क्‍या मैसेज देना चाहेंगी? अभिनेत्री ने कहा,’ पैनिक नहीं होना है. डरना नहीं है. टेस्ट कराइए. थोड़ा सोच के डर लगता है कि लेकिन टेस्ट कराइए, डॉक्टर की मदद लीजिए. बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे. जल्दी डॉक्टर से कंसल्ट करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >