Varun Dhawan: स्टेज पर छलका वरुण का दर्द, दिल की बात सुन इमोशनल हुई सामंथा

सिटाडेल की लीड जोड़ी एक इवेंट में साथ नजर आई जहां वरुण की दिल की बात सुन सामंथा प्रभु इमोशनल होती हुई दिखी जहां उनके फैन्स ने उन पर जम कर प्यार लुटाया, जाने आखिर कौन सी बात सुन इमोशनल हुई एक्ट्रेस.


Varun Dhawan: हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वरुण धवन ने अपने परिवार की बात की और सामंथा रुथ प्रभु उनकी बातें सुनते हुए इमोशनल दिखीं. दोनों प्राइम वीडियो के शो सिटाडेल: हनी बन्नी में अपने दमदार एक्टिंग और केमिस्ट्री के कारण सुर्खियों में हैं. शो में वरुण ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया है जो अपनी बेटी के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. इस किरदार से जुड़ते हुए उन्होंने अपने फैमिली शुरू करने की इच्छा को शेयर किया. 

सामंथा की टूटी हुई सपनों की कहानी


सामंथा और नागा चैतन्य का 2021 में तलाक हो गया था, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका था. तलाक से पहले सामंथा अपने परिवार की शुरुआत की प्लानिंग बना रही थीं, लेकिन यह सपना अधूरा रह गया. जब वरुण ने अपने परिवार की विश के बारे में बात की तो सामंथा के चेहरा पर हल्का सा इमोशन दिखा, जिससे उनके फैंस भी इमोशनल हो गए.

Varun dhawan

वरुण का फैमिली के लिए तड़पना


सिटाडेल: हनी बन्नी की कहानी में वरुण का किरदार ‘बनी’ अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सबकुछ करता है. वरुण ने कहा कि वह भी परिवार शुरू करने की गहरी इच्छा रखते थे और इस कारण वह इस किरदार से आसानी से कनेक्ट कर पाए. 

सामंथा के फैंस ने किया सपोर्ट


सामंथा के फैंस उनकी हर कंडिशन में सपोर्ट करते हैं. जब उन्होंने वरुण की बातें सुनते हुए इमोशनल होने का इशारा दिया, तो फैंस ने उन्हें दिलासा दिया. फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की और लिखा, “वह बहुत प्यारी हैं. इस वीडियो ने मुझे भी उदास कर दिया.

सिटाडेल  में दिखी दमदार केमिस्ट्री


वरुण और सामंथा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत पसंद किया. दोनों ने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है और वे अपने निजी जीवन की मुश्किलों के बावजूद परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं रखते. 

वरुण का नया प्रोजेक्ट बेबी जॉन

वरुण धवन जल्द ही अपने बड़े बजट वाले प्रोजेक्ट बेबी जॉन में नजर आएंगे जो दिसंबर में रिलीज होने जा रहा है. उनकी इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं.

Also read:Citadel Honey Bunny Review: वीकेंड पर कुछ नया देखने का सोच रहे है, तो देखने से पहले जानिए कितना है शो की कहानी में दम 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sahil Sharma

Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >