Varun Dhawan Birthday: OTT पर जरूर एंजॉय करें वरुण धवण की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज

1 / 1
Varun Dhawan Birthday: OTT पर जरूर एंजॉय करें वरुण धवण की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज
फुल स्क्रीन में देखें

varun dhawan

Varun Dhawan Birthday: स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले वरुण धवण आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर की दमदार एक्टिंग की दुनिया दीवानी है. आज उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं कि एक्टर की ब्लॉकबस्टर फिल्में आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं.

Varun Dhawan Birthday: वरुण धवण अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी. बाद में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दिए. आज एक्टर अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. तो आइये इस स्पेशल डे पर आपको बताते हैं कि अभिनेता की ब्लॉकबस्टर मूवीज आप कहां एंजॉय कर सकते हैं.

Student of the year

स्टूडेंट ऑफ द ईयर
आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वरुण धवण ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बी-टाउन में एंट्री ली थी. इसमें रोहन एक ट्रस्टी टाइकून अशोक नंदा का बेटा होता है, जो कॉलेज का टाइटल जीतना चाहता है. रिच बॉय से टफ सिंगर के लुक में वरुण ने पूरी मूवी में लाइमलाइट चुराई है. आप इसे नेटफिलक्स पर देख सकते हैं.

Bhediya

भेड़िया
फिल्म में भास्कर के रूप में वरुण धवन का किरदार बेहद मजेदार है. मूवी में उनकी एक्टिंग दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है. आप इसे जियो सिनेमा पर एंजॉय कर सकते हैं.

October

अक्टूबर
प्रेम और बलिदान की इस इमोशनल कहानी में वरुण धवन की ओर से निभाया का दानिश का किरदार आपको बेहद ही पसंद आएगा. स्लाइस-ऑफ-लाइफ ड्रामा फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं. मूवी एक होटल मैनेजमेंट के इंटर्न के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बेहोश साथी की देखभाल करता है.

Badlapur

बदलापुर
वरुण धवन ने फिल्म बदलापुर में राघव (रघु) की भूमिका निभाई है, जो एक बैंक डकैती में अपने परिवार को खो देता है. रधु उन बदमाशों को ढूढ़ता है, जिसने उसके परिवार वालों को मारा है. एक्शन और सस्पेंस से भरपूर, यह फिल्म जियो सिनेमा पर मौजूद है.

Judwaa 2

जुड़वा 2
इस कॉमेडी फिल्म में वरुण धवण डबल रोल में है. मूवी में वरुण की एक्टिंग आपको बिना रुके मनोरंजन का वादा करता है और सभी के लिए हंसी की गारंटी देता है. आप इस फिल्म को डिज़्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Sui dhaga

सुई धागा
मौजी के किरदार में वरुण धवन ने अपने शानदार अभिनय से इस फिल्म को सुपरहिट बनाया है. उनकी और अनुष्का शर्मा की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई है. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Also Read- OTT पर आते ही इन वेब सीरीज ने जमकर मचाया था धमाल, अब तक नहीं देखी तो झटपट देख लीजिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >