Varisu vs Thunivu: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘वारिसु’ और ‘थुनिवु’, पहले वीकेंड पर बनाये कई रिकॉर्ड

साउथ की दो बड़ी फिल्में ‘थुनिवु’ और ‘वारिसु बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. बता दें कि एच विनोद की थुनिवु में अजीत मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं, वम्सि पैदिपल्ली की वरिसु में विजय मेन रोल में हैं.

साउथ की फिल्में पिछले कई महीनों से एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बना रही है. ऐसे में बीते 11 जनवरी को सुपरस्टार विजय की वरिसु और अजित की थुनिवु रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. दोनों ही फिल्मों ने पहले वीकेंड पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. बता दें कि एच विनोद की थुनिवु में अजीत मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं, वम्सि पैदिपल्ली की वरिसु में विजय मेन रोल में हैं.

वारिसु और थुनिवु 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

ट्रेड सोर्स के अनुसार वारिसु और थुनिवु दोनों ने फर्स्ट वीकेंड में भारतीय बॉक्स-ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री की. ट्रेड विश्लेषक रमेश बाला ने सोमवार को ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, दोनों फिल्में भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने पुष्टि की है कि दोनों फिल्मों ने भारतीय बॉक्स-ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया.


वरिसु ने कमाई के मामले में थुनिवु को छोड़ पीछे

इधर वरिसु को बॉक्स-ऑफिस पर थुनिवु से थोड़ी बढ़त मिली है, क्योंकि विजय स्टारर ने यूएस, यूके और कुछ अन्य स्थानों जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अजित की फिल्म को स्पष्ट रूप से पीछे छोड़ दिया है. अमेरिका में, वारिसु ने पहले ही $1 मिलियन से अधिक का कलेक्शन कर लिया है, जबकि थुनिवु अभी भी $900k पर है. बता दें कि वरिसु और थुनिवु तमिलनाडु के सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

Also Read: अगर आप भी बनना चाहते हैं फेमस YouTuber, तो CarryMinati-भुवन बाम से सीखें, जानें देश के 5 सबसे अमीर यूट्यूबर
क्या है दोनों फिल्म की कहानी

थुनिवु, एक हीस्ट थ्रिलर फिल्म है, जो अजित, निर्देशक एच. विनोथ और निर्माता बोनी कपूर के बीच लगातार तीसरी साझेदारी थी. फिल्म में मंजू वारियर अहम भूमिका में हैं. ये फिल्म बैंक में हुए घोटाले के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं वरिसु, जिसमें विजय मेन लीड में है. फिल्म की कहानी में विजय अपने दो बड़े भाइयों के विरोध के बीच पिता के साम्राज्य को संभालता है. इस दौरान उनके बीच कई कठिनाई आती है. फिल्म में रश्मिका मंदाना, सरथ कुमार, शाम, श्रीकांत और जयसुधा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >