Vaishali Takkar: वैशाली के भाई का खुलासा, एक्ट्रेस को धमकाता था राहुल, कहता था- तेरा घर नहीं बसने...

वैशाली ठक्कर को लेकर नया अपडेट सामने आया है. वैशाली के भाई ने बड़ी बात कही है. उनसे बताया कि, राहुल उसकी बहन को धमकाता था. बता दें कि वैशाली ने अपने सुसाइड नोट में राहुल के बारे में लिखा है.

Vaishali Takkar suicide case: रविवार को टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वैशाली ने जो सुसाइड नोट छोड़ा है, उसके मुताबिक राहुल नवलानी उसे परेशान और हैरेस करता था. राहुल एक्ट्रेस का पड़ोसी था और वो वैशाली की शादी नहीं होने देना चाहता था. मध्य प्रदेश पुलिस ने राहुल के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वहीं, अब एक्ट्रेस के भाई नीरज ठक्कर ने बड़ा खुलासा किया है.

वैशाली ठक्कर के भाई का खुलासा

वैशाली ठक्कर के पास से पुलिस ने करीब पांच पन्नों का एक सुसाइट नोट बरामद किया है. इसमें एक्ट्रेस ने जिक्र किया है कि कैसे राहुल उसे 2.5 साल से इमोशनली और शारीरिक तरीके से परेशान कर रहा था. अब एक्ट्रेस के भाई नीरज ने मीडिया से बातचीत में बड़ी बात कही है. नीरज ने बताया कि, राहुल नवलानी और उसके पिता इंदौर में प्लाईवुड का कारोबार करते है. महामारी के दौरान मुंबई से इंदौर लौटने के बाद वैशाली राहुल के संपर्क में आई थी. वैशाली और राहुल जिम में मिलते थे.

शादी नहीं होने दूंगा…

नीरज ठक्कर ने बताया कि, राहुल नवलानी उसकी बहन वैशाली को बहुत परेशान करता था. वो उससे अक्सर धमकता था का तेरा घर नहीं बसने दूंगा… शादी नहीं होने दूंगा. डायरी में वैशाली ने सब रिलेशनशिप के बारे में लिख रखा था. जिस लड़के से सगाई हुई थी, उसको राहुल मैसेज करता था और धमकाता था.

Also Read: वैशाली ठक्कर ने I Quit लिखकर मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट आया सामने, लिखा- ‘…वरना मेरी आत्मा को…
वैशाली ठक्कर का सुसाइड नोट

वैशाली ठक्कर के सुसाइड नोट में लिखा था, आई क्विट मां. लव यू पापा मां. मुझे माफ करना मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन पाई. प्लीज राहुल और उसकी फैमिली को सजा दिलवाना. मुझे 2.5 साल से टॉर्चर किया मेंटली राहुल और दिशा ने. वरना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी. मितेश से कहना मैं उससे बहुत प्यार करती हूं. I Quit. एक अन्य पेज में वैशाली ने लिखा था- राहुल ने मेरे साथ क्या-क्या गलत किया, मैं बता भी नहीं सकती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >