Ustaad Bhagat Singh OTT Release: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ अब थिएटर के बाद OTT पर आने के लिए तैयार है. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब आप इसे घर बैठे देख सकते हैं. आइए बताते हैं फिल्म की स्ट्रीमिंग डिटेल्स.
OTT रिलीज कब और कहां?
यह फिल्म 16 अप्रैल 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी. खास बात यह है कि फिल्म तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी उपलब्ध होगी. यानी आप अपनी पसंद की भाषा में इसे आसानी से देख सकते हैं.
फिल्म की कहानी क्या है?
फिल्म की कहानी एक छोटे लड़के की है, जिसे एक अच्छे और समझदार टीचर पालते हैं. वही टीचर उसे “भगत सिंह” नाम देते हैं और उसे सही-गलत की समझ सिखाते हैं.
बड़ा होकर वही लड़का एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर बनता है. उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसके पुराने गुरु, जो अब मुख्यमंत्री हैं, पर हमला होता है। इसके बाद वह सच्चाई और न्याय के लिए बड़ी लड़ाई लड़ता है.
यह फिल्म दिखाती है कि सही काम करना कितना जरूरी होता है, चाहे सामने कितनी भी ताकत क्यों न हो.
फिल्म की स्टार कास्ट
इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ श्रीलीला और राशि खन्ना भी नजर आती हैं. इसके अलावा कई और बड़े कलाकार भी फिल्म में अहम रोल निभाते हैं.
उस्ताद भगत सिंह की कमाई
फिल्म को लोगों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. इसके बावजूद इसने भारत में लगभग 72.19 करोड़ रुपये और दुनिया भर में करीब 96.6 करोड़ रुपये की कमाई की.
क्यों देखें ये फिल्म?
अगर आपको एक्शन, इमोशन और सच्चाई के लिए लड़ने वाली कहानी पसंद है, तो यह फिल्म आपके लिए अच्छी है. अब इसे देखने के लिए थिएटर जाने की जरूरत नहीं, आप आराम से घर बैठे देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Anil Kapoor 24 On OTT: जय सिंह राठौड़ बनकर फिर लौटे अनिल कपूर, इस दिन OTT पर स्ट्रीम होगी ’24’
