उर्फी जावेद को किसने पीटा? आंख के नीचे काले निशान देख फैंस हुए परेशान, वायरल हो रही ये तसवीर

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टा स्टोरी में अपनी एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में उर्फी का चेहरा देखकर उनके चाहने वाले परेशान हो गए. फोटो में एक्ट्रेस की आंख के नीचे काले निशाने दिख रहे है.

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अपने अजीबोगरीब फैशन को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है. उर्फी हर चीज से कपड़े बना लेती है. जी हां, ये तो आपने देखा ही होगा. कभी कॉटन कैंडी कभी प्लास्टिक तो कभी पेपर से बने ड्रेस वो बना चुकी है. हाल ही में जींस से बने आउटफिट में वो नजर आई थी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. इस बीच एक्ट्रेस की एक तसवीर ने फैंस को परेशान कर दिया.

उर्फी जावेद का ये हाल कैसे हुआ?

दरअसल, उर्फी जावेद ने अपने इंस्टा स्टोरी में अपनी एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में उर्फी का चेहरा देखकर उनके चाहने वाले परेशान हो गए. फोटो में एक्ट्रेस की आंख के नीचे काले निशाने दिख रहे है. जबकि उनके लिप्स सूजे नजर आ रहे है. एक हाथ से उन्होंने अपने एक आंख को ढका हुआ है. फोटो देखकर आपको एक पल के लिए लगेगा कि उन्हें किसी ने पीटा है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने बुरी तरह पीटा है.’

फैंस हुए परेशान

उर्फी जावेद ने ये नहीं बताया कि उनका ये हाल कैसे हुआ है. फिलहाल तो फैंस जानने के लिए बेताब है कि उन्हें ये चोट कैसे लगी. बता दें कि उर्फी जावेद हमेशा अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है. इंस्टाग्राम पर उनके बेहद हॉट और रीविलिंग आउटफिट में कई तसवीरें मौजूद है. फॉलोअर्स की बात करें तो इंस्टा पर उन्हें 4 मिलियन लोग फॉलो करते है.

इन शोज में आ चुकी है नजर

कुछ समय पहले उर्फी जावेद ने रील पोस्ट किया था और इसमें वो ब्लैक डस्टबिन बैग से बने दो अलग-अलग ड्रेस में नजर आई थी. पहले लुक में वो एक स्ट्रेपी आउटफिट पहने दिखी और दूसरे में बॉडीकॉन ड्रेस में. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, मैं सचमुच इसे रेड कार्पेट इवेंट में पहन सकती हूं. बता दें कि उर्फी ने बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में आने के बाद काफी लोकप्रियता बटोरी. हाल ही में एक्ट्रेस रियलिटी डेटिंग शो एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स4 में नजर आई थी. अबतक कई सीरीयल्स में नजर आ चुकी है, जिसमें बड़े भैया की दुल्हनिया, डायन, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की और ऐ मेरे हमसफर जैसे शोज शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >