खराब TRP की वजह से ये टीवी सीरियल्स होंगे ऑफएयर, लिस्ट में देखें कहीं आपके फेवरेट शो तो नहीं

1 / 1
खराब TRP की वजह से ये टीवी सीरियल्स होंगे ऑफएयर, लिस्ट में देखें कहीं आपके फेवरेट शो तो नहीं
फुल स्क्रीन में देखें

खराब TRP की वजह से ये टीवी सीरियल्स होंगे ऑफएयर, लिस्ट में देखें कहीं आपके फेवरेट शो तो नहीं

TV shows going off air: वे दिन गए जब टीवी शो की लोकप्रियता केवल स्टार कास्ट पर निर्भर थी. अब शो की लोकप्रियता का सीधा संबंध इसकी टीआरपी से है. गिरती टीआरपी के कारण अब कुछ पॉपुलर सीरियल ऑफएयर होने जा रहे हैं. लिस्ट में देख लें कही आपका फेवरेट शो तो नहीं.

कई नए टीवी शो आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन केवल कुछ ही लंबे समय तक चलने और दर्शकों से जुड़ने में कामयाब होते हैं. कभी-कभी किसी सीरियल की धमाकेदार शुरुआत तो होती है, लेकिन वह कुछ सालों में बंद हो जाते है. अभी भी कुछ शो ऑफएयर होने जा रहे हैं. देखते हैं लिस्ट..

कह दूं तुम्हें (Keh Doon Tumhein)

एक थ्रिलर के रूप में पेश किए गए इस शो को हत्या और क्षमा के इर्द-गिर्द घूमने वाला एक दिलचस्प शो बनाया गया था, यह शो जल्द ही बंद हो रहा है और इसमें युक्ति कपूर और मुदित नायर मेन लीड है.

तितली (Titli)

तितली ने शो की शूटिंग पूरी कर ली है और आखिरी एपिसोड इस महीने के अंत तक प्रसारित होंगे. शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और आखिरी कुछ एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं, शो काफी उम्मीदों के साथ शुरू हुआ था और टीआरपी भी अच्छी थी लेकिन अज्ञात कारणों से इसे बंद करना पड़ा.

सौभाग्यवती भव 2 (Saubhagyavati Bhava 2)

धीरज धूपर, अमनदीप सिद्धू और करणवीर बोहरा की स्टार कास्ट के बारे में अफवाह है कि यह शो बंद हो जाएगा, लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.

मोलक्की: रिश्तों की अग्निपरीक्षा (Molkki: Rishton Ki AgniPraiksha)

एक और सीक्वल जो 40 से भी कम एपिसोड में ख़त्म हो गया, क्योंकि यह दर्शकों से जुड़ने में विफल रहा. मोल्की का सीज़न एक वास्तव में हिट था और प्रशंसकों द्वारा इसे पसंद किया गया था, इसलिए वे निराश थे.

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई ने 700 से अधिक एपिसोड पूरे कर लिए हैं. कथित तौर पर शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और आखिरी कुछ एपिसोड इस महीने में प्रसारित होंगे.

दिल दियां गल्लां

दिल दियां गल्लां को बहुत से लोग पसंद करते हैं. हाल ही में कावेरी प्रियम ने शो छोड़ दिया था और देवोलीना भट्टाचार्जी की एंट्री हुई थी. शो में लीप आया और रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब यह जल्द ही ऑफ-एयर हो रहा है.

जुनूनियत

अंकित गुप्ता स्टारर जुनूनियत भी कथित तौर पर जल्द ही ऑफ-एयर होने वाली है. हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >