Amitabh Bachchan भी छूटे पीछे, KBC होस्ट से कई गुना ज्यादा फीस लेता है यह भारतीय एक्टर, नाम जानकर उड़ जाएंगे होश

टीवी होस्टिंग में करोड़ों का खेल! सलमान खान के 'बिग बॉस' से लेकर अमिताभ बच्चन के 'KBC 17' और अजय देवगन के ₹90 करोड़ के डेब्यू तक - जानिए कौन है भारतीय टेलीविजन का सबसे महंगा होस्ट

TV's Highest Paid Host Bigg Boss vs KBC: टीवी पर किसी शो की पहचान सिर्फ उसके फॉर्मेट या कंटेस्टेंट्स से नहीं होती, बल्कि उसका होस्ट भी दर्शकों को जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाता है. यही वजह है कि बॉलीवुड के बड़े सितारे जब टीवी का रुख करते हैं, तो उन्हें करोड़ों रुपये की फीस मिलती है. हाल ही में अजय देवगन ने ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए सीजन से टीवी होस्टिंग में कदम रखा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें 15 एपिसोड के लिए करीब 90 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. यानी उनकी फीस लगभग 6 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड है.

लेकिन इतनी बड़ी रकम के बावजूद अजय देवगन भारत के सबसे महंगे टीवी होस्ट नहीं हैं. इस मामले में सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के नाम सबसे ऊपर आते हैं. हालांकि, किसे सबसे महंगा कहा जाए, यह इस बात पर निर्भर करता है कि फीस को प्रति एपिसोड, प्रति सप्ताह या पूरे सीजन के हिसाब से देखा जा रहा है.

सलमान खान की ‘बिग बॉस’ फीस

सलमान खान लंबे समय से ‘बिग बॉस’ का चेहरा बने हुए हैं और शो की लोकप्रियता में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है. उन्हें भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाला होस्ट भी माना जाता है.

सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम

‘बिग बॉस’ में 15 हफ्तों के लिए वह करीब 120 से 150 करोड़ रुपये चार्ज करते थे. माना जा रहा है कि इस सीजन 20 के लिए उन्होंने अपनी फीस काम की है और वह अब 150 करोड़ चार्ज कर रहे है.

अमिताभ बच्चन ने दी सलमान को टक्कर

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के साथ अमिताभ बच्चन की टीवी पर एक अलग पहचान है. अमिताभ बच्चन ‘KBC 17’ के लिए 5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड की फीस लेते हैं. हफ्ते में पांच एपिसोड के हिसाब से उनकी कमाई लगभग 25 करोड़ रुपये बताई गई.

अमिताभ बच्चन, फोटो इंस्टाग्राम

यानी प्रति एपिसोड के हिसाब से अमिताभ बच्चन और सलमान खान की फीस लगभग बराबर बताई गई, लेकिन दोनों के शो के एपिसोड और शूटिंग पैटर्न अलग होने के कारण साप्ताहिक कमाई में अंतर दिखाई देता है. जब केबीसी 2000 में  शुरू हुई थी, उस वक्त उन्हें प्रति एपिसोड 25 लाख मिलते थे.

रोहित शेट्टी को खतरों के लिए मिलते है इतने फीस 

खतरों के खलाड़ी में कन्टेस्टेंस को खतरों से सामना करवाने वाले रोहित शेट्टी होस्टिंग करने के लिए प्रति एपिसोड लगभग 60 लाख से 80 लाख चार्ज कर रहें हैं. पुरे सीजन के लिए उन्हें कुल 15 से 16 करोड़ मिलते हैं. रोहित शेट्टी ने जब सीजन 5 में इस शो को होस्ट करना शुरू किया था, तब वह प्रति एपिसोड लगभग ₹10 से ₹12 लाख लेते थे, लेकिन शो की भारी लोकप्रियता और उनकी दमदार होस्टिंग के चलते बीते सीजन्स में उनकी फीस में लगातार इजाफा हुआ है.

कपिल शर्मा को मिलते है इतनी फीस 

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा आज नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के जरिए ओटीटी की दुनिया में भी छाए हुए हैं. खबरों के मुताबिक, वह इस शो के हर एपिसोड के लिए करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं. हालांकि, उनकी फीस का यह सफर काफी दिलचस्प रहा है.

Kapil Sharma

साल 2013 में जब कलर्स टीवी पर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शुरू हुआ था, तब उन्हें प्रति एपिसोड लगभग 10 से 15 लाख रुपये मिलते थे. शो की बढ़ती टीआरपी और भारी लोकप्रियता के साथ उनकी डिमांड भी तेजी से बढ़ी, जिसके बाद उनकी फीस बढ़कर 35 से 40 लाख रुपये प्रति एपिसोड तक पहुंच गई. इस शो की अपार कामयाबी ने कपिल को टीवी इंडस्ट्री के सबसे महंगे और सफल होस्ट के तौर पर शामिल कर दिया.

 यह भी पढ़ें: TV Hosting King: कौन है छोटे पर्दे की होस्टिंग का असली 'Bigg Boss', जानिए किसका है राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >