Live Updates

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के वार से बचना होगा मुश्किल, वीकेंड का वार में किस-किस का खुलेगा कच्चा-चिट्ठा?

बिग बॉस 20 के सातवें एपिसोड में वीकेंड का वार के साथ घर का माहौल और गरम होने वाला है. सलमान खान जहां कंटेस्टेंट्स के गेम की क्लास लगाते दिखेंगे, वहीं घरवालों के बीच भी एक-दूसरे पर भड़ास निकालने और पोल खोलने का सिलसिला देखने को मिलेगा.

10:20 PM. 12 Sept 26 3 min ago

चार कंटेस्टेंट्स पर लटकी एविक्शन की तलवार, सलमान ने दी सख्त वॉर्निंग

इस बार घर से बेघर होने के लिए अरशिफा, उदिति, लव और कनिका मान पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी हुई है. इन चारों को सुस्त देखकर सलमान खान ने सीधे शब्दों में नसीहत दी और कहा कि अगर आप लोगों के पास खुद को साबित करने के मौके नहीं हैं, तो बैठकर इंतजार मत कीजिए, मौके खुद निकालिए। सलमान ने तंज कसते हुए आगे कहा कि इस बार तो बिग बॉस ने कनिका को छोड़कर बाकी सभी को 'तथास्तु' यानी दो-दो मौके दिए हैं.

'मुझे पता है कौन सेफ नहीं है...' – सलमान ने बढ़ाया सस्पेंस

इसके बाद सलमान खान ने चारों नॉमिनेटेड सदस्यों की धड़कनें तेज कर दीं. सलमान ने गंभीर होकर कहा, "हालांकि मुझे अच्छी तरह पता है कि कौन सेफ नहीं है और कौन खतरे में है." इतना कहकर सलमान पहले अरशिफा की तरफ देखते हैं और बोलते हैं कि आप भी हो सकती हैं, और फिर उनकी नजर कनिका पर टिक जाती है. घर में पूरी तरह सन्नाटा छाने के बाद सलमान सस्पेंस बरकरार रखते हुए बात खत्म करते हैं और कहते हैं कि अब आप चारों कन्याओं में से किसका सफर इस घर में खत्म होने वाला है और कौन खतरे के घेरे में है, इसका असली फैसला कल सबके सामने आ जाएगा.

10:15 PM. 12 Sept 26 8 min ago

सलमान ने लगाई अमन और उदिति की क्लास

'वीकेंड का वार' पर सलमान खान का गुस्सा अमन गांधी और उदिति पर जमकर फूटा. सलमान ने दोनों को सीधे आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब आप लोगों का ऑडिशन हुआ था, तब हमारी टीम आपसे काफी ज्यादा इम्प्रेस हुई थी. हमारी टीम को 16 कंटेस्टेंट्स चुनने में पूरे 8 महीने की कड़ी मेहनत लगती है, लेकिन घर में आकर आप दोनों वो बिल्कुल नहीं कर रहे हैं जो देखकर आपको इस शो में लाया गया था.

उदिति बनीं 'रॉक', तो रोहेद को लेकर सलमान बोले- 'एपिसोड में दिखते ही नहीं'

इसके बाद सलमान ने उदिति पर तंज कसते हुए कहा, "उदिति, आप इस घर में रॉकस्टार बनने आई थीं, लेकिन रॉकस्टार बनने के बजाय आप घर में सिर्फ एक 'रॉक' बनकर बैठी हुई हैं." वहीं रोहेद को निशाने पर लेते हुए सलमान ने साफ लफ्जों में कहा कि आप तो यहां पूरे इंडिया का दिल जीतने आए थे, लेकिन जब मैंने शुरुआती दो-तीन एपिसोड देखे तो आप पूरे शो में कहीं दिखाई ही नहीं दिए.

सलमान की यह फटकार सुनकर दोनों कंटेस्टेंट्स के चेहरे का रंग पूरी तरह उड़ गया.

9:56 PM. 12 Sept 26 27 min ago

'बिग बॉस या बिग लॉस' टास्क में निकला घरवालों का असली गुस्सा

इसके बाद घर में शुरू हुआ एक और तीखा और मसालेदार गेम, 'बिग बॉस या बिग लॉस'. इस टास्क में सभी घरवालों को यह बताना था कि उनके हिसाब से घर का कौन सा सदस्य गेम में पूरी तरह 'लॉस' साबित हो रहा है और कौन बिल्कुल सही खेल रहा है. टास्क शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स बारी-बारी से सामने आए. किसी ने अपने पसंदीदा दोस्तों की जमकर तारीफ की, तो किसी ने अपनी पुरानी खुन्नस निकालते हुए दुश्मनों पर जमकर भड़ास निकाली. इस दौरान घर का माहौल पूरी तरह बंटा हुआ नजर आया.

आसिफ और अमन फिर भिड़े, 'मक्खन लगाने' पर छिड़ी बहस

टास्क के बीच एक बार फिर अमन गांधी और आसिफ खान आमने-सामने आ गए. आसिफ खान ने अमन पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि यह घर में बहुत ज्यादा 'मक्खन लगाते हैं' और रियल नहीं हैं. आसिफ का यह इल्जाम सुनते ही अमन का पारा चढ़ गया और उन्होंने तुरंत पलटवार किया. अमन ने कड़े शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई इंसान सबके साथ काइंड है और अच्छाई से पेश आता है, तो वो मक्खन लगाना कैसे हो गया? अमन ने साफ किया कि वह दिखावा नहीं कर रहे, बल्कि बाहर की रियल लाइफ में भी बिल्कुल ऐसे ही हैं. इस बात पर दोनों के बीच काफी देर तक बहस चलती रही.

9:52 PM. 12 Sept 26 31 min ago

अरशिफा ने खोला घरवालों का कच्चा-चिट्ठा, बांटे बच्चों वाले टैग्स

'वीकेंड का वार' पर सलमान खान घर के माहौल को गरमाते हुए अरशिफा खान से कहते हैं कि इस घर में कुछ बच्चे हैं और आज उन्हें सबके सामने एक्सपोज किया जाएगा. इसके बाद सलमान अरशिफा को एक-एक करके बच्चों से जुड़ी अलग-अलग चीजें उठाने को कहते हैं. सबसे पहले बात आती है कि घर में ऐसा कौन है जिसके पेट में कोई बात नहीं पचती और जो सिर्फ चुगली करता है. इस पर अरशिफा तुरंत लव का नाम लेती हैं और कहती हैं कि लव के पास कोई भी बात सीक्रेट नहीं रह पाती. इसके बाद सलमान झुनझुना उठाने को कहते हैं और पूछते हैं कि घर में ऐसा कौन है जो आसानी से किसी से भी मैनिपुलेट हो जाता है. अरशिफा यह झुनझुना काजी तौकीर को थमाते हुए कहती हैं कि काजी मुझे बहुत पसंद हैं, लेकिन वह बहुत आसान टारगेट हैं और कोई भी उन्हें अपनी बातों में फंसा लेता है.

कनिका को मिली 'सिल्वर स्पून', आसिफ को बताया बिना सहारे न चलने वाला

टास्क को आगे बढ़ाते हुए अरशिफा के हाथ में 'सिल्वर स्पून' आता है, जिसे वह बिना देर किए कनिका मान को दे देती हैं. अरशिफा का कहना है कि कनिका को हमेशा पैंपर होना पसंद है और वह चाहती हैं कि सब उनके आगे-पीछे घूमें. इस पर कनिका भी मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं कि उन्हें अच्छा लगता है जब कोई उन्हें बच्चे की तरह ट्रीट करे. इसके बाद जब सलमान पूछते हैं कि घर में किसकी आवाज सबसे ज्यादा इरिटेट करती है, तो अरशिफा सीधे आम्रपाली दुबे का नाम ले लेती हैं. आखिर में सलमान 'स्ट्रोलर' उठाने को कहते हैं और पूछते हैं कि ऐसा कौन है जो खुद के दम पर नहीं चल सकता. अरशिफा यह स्ट्रोलर आसिफ खान को देती हैं और कहती हैं कि आसिफ हमेशा ग्रुप के सहारे रहते हैं और अकेले अपने दम पर नहीं चल सकते.

9:37 PM. 12 Sept 26 46 min ago

'कमी बताओ और पानी का स्प्रे झेलो' – एक्टिविटी एरिया में नया टास्क

इसके बाद घरवालों को एक्टिविटी एरिया में एक मजेदार और तीखा टास्क दिया जाता है. इस टास्क में युंग और काजी तौकीर को आमने-सामने खड़ा किया जाता है. बाकी घरवालों से कहा जाता है कि वे बारी-बारी से आएं और दोनों में से किसी एक की कोई बड़ी कमी बताएं. नियम के मुताबिक, घरवाले जिसकी भी बुराई या कमी बताएंगे, उसके मुंह पर पानी का तेज स्प्रे मारा जाएगा. इस टास्क के शुरू होते ही घर के दबे हुए गिले-शिकवे खुलकर बाहर आने लगे.

कनिका ने निकाला युंग पर गुस्सा, चेहरे पर पड़ा पानी का फव्वारा

जब कनिका मान की बारी आई, तो उन्होंने बिना देर किए अपनी पूरी भड़ास कैप्टन युंग पर निकाल दी. कनिका ने सीधे तौर पर युंग को निशाने पर लेते हुए कहा कि इनकी सबसे बड़ी कमी यह है कि यह चाहते हैं घर में सब कुछ सिर्फ और सिर्फ इनके हिसाब से चले, जो बिल्कुल गलत है. कनिका के इस तीखे वार के बाद तुरंत युंग के चेहरे पर पानी का जोरदार स्प्रे मारा गया.

9:34 PM. 12 Sept 26 49 min ago

काजी के 20 साल के संघर्ष पर बोले सलमान, दिया बॉबी देओल का उदाहरण

सलमान खान आगे काजी तौकीर के सफर पर बात करते हुए कहते हैं कि आपको लाइफ में सब कुछ बहुत जल्दी मिल गया, आप रातों-रात रॉकस्टार बन गए. आप अरिजीत सिंह के साथ एक शो में थे और उस शो के विनर भी बन गए. आज अरिजीत इतना बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं और आप आज इस मंच पर हैं. आखिर इन 20 सालों में आपने क्या किया? सलमान कहते हैं कि अब आपके गानों की तारीफ हो रही है और काम को पहचान भी मिल रही है. लाइफ में कुछ चीजें बहुत जल्दी मिलती हैं और उतनी ही जल्दी चली भी जाती हैं. सलमान ने बॉबी देओल की मिसाल देते हुए कहा कि बॉबी इतने बड़े स्टार हैं, लेकिन बहुत मुश्किल दौर से गुजरे और कभी हार नहीं मानी. बुरा वक्त सबका आता है, लेकिन उस वक्त में इंसान 10 गुना ज्यादा मेहनत करता है और बुरे वक्त की अच्छी बात यह है कि वह जल्दी बीत भी जाता है. काजी ने बहुत मेहनत की है, इसलिए आज वह इस मुकाम पर दोबारा पहुंचे हैं.

सलमान ने मैरी कॉम को स्टेज पर बुलाया, सुर लगाने को कहा

काजी की इस इंस्पायरिंग जर्नी और मेहनत की तारीफ करने के बाद सलमान खान माहौल को हल्का और मजेदार बना देते हैं. सलमान सीधे ओलंपिक बॉक्सर मैरी कॉम को स्टेज पर बुलाते हैं. सलमान उनसे स्टेज पर गाना गाने की फरमाइश करते हैं, जिसे सुनकर मैरी कॉम थोड़ा झिझकती हैं लेकिन फिर अपने अंदाज में सुर लगाने के लिए तैयार हो जाती हैं, जिसे देखकर बाकी सभी घरवाले खूब एंजॉय करते हैं.

9:32 PM. 12 Sept 26 51 min ago

सलमान ने की काजी की तारीफ, घरवालों से कराया 'रॉकस्टार' डांस

'वीकेंड का वार' पर सलमान खान हमेशा की तरह घरवालों से बातचीत करते हुए नजर आते हैं. इसी दौरान सलमान काजी तौकीर की जमकर तारीफ करते हैं और कहते हैं कि घर में बहुत सारे स्टार्स हैं, लेकिन असली रॉकस्टार तो सिर्फ एक ही है, काजी तौकीर. इसके बाद सलमान काजी से उनका आइकॉनिक सिग्नेचर स्टेप 'आई एम अ रॉकस्टार बेबी' करके दिखाने को कहते हैं. स्टेप देखने के बाद सलमान हंसते हुए कहते हैं कि यह तो मेरे लिए बहुत मुश्किल है, इसलिए तुम सभी घरवाले इसे करके दिखाओ और जो सबसे बेस्ट करेगा, उसके लिए एक स्पेशल सरप्राइज है.

युंग बने विनर, मिला काजी संग कैंडल लाइट डिनर और कॉन्सर्ट का मौका

सभी कंटेस्टेंट्स बारी-बारी से यह स्टेप करते हैं और आखिर में सलमान युंग को इसका विनर अनाउंस कर देते हैं. इसके बाद सलमान सरप्राइज खोलते हुए बताते हैं कि युंग का गिफ्ट है, खुद काजी तौकीर के साथ एक रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर. यह सुनते ही सभी घरवाले जोर-जोर से हंसने लगते हैं. इसके तुरंत बाद सलमान याद दिलाते हैं कि काजी पहले चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे कि 'बिग बॉस मुझे कॉन्सर्ट करना है', इसलिए सलमान कहते हैं कि कॉन्सर्ट से पहले मैं तुम्हें एक शानदार मौका देता हूं, जिसके लिए आप सभी लोग एक्टिविटी एरिया में आइए.

9:20 PM. 12 Sept 26 1 hr ago

आसिफ और अमन के बीच गंदा क्लेश, एक-दूसरे को बोला 'जाहिल'

'बिग बॉस 20' के घर में लड़ाइयों का लेवल अब काफी पर्सनल होता जा रहा है. घर में आसिफ खान और अमन गांधी के बीच किसी बात को लेकर जोरदार बहस छिड़ गई, जो देखते ही देखते भयंकर तू-तू मैं-मैं में बदल गई. गुस्से में दोनों का पारा इस कदर चढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे को सरेआम 'जाहिल' कह डाला. इस पर आसिफ ने तंज कसते हुए कहा, "जाकर पहले अपना मुंह देख!" आसिफ की यह बात सुनते ही अमन ने भी अपना आपा खो दिया और गाली देते हुए पलटवार किया, "मुंह की बात तो तू मत कर साले!" बात को गाली-गलौज तक पहुंचता देख पास खड़ी माही विज तुरंत बीच में आईं और उन्होंने किसी तरह अमन को चुप कराकर शांत करने की कोशिश की.

'एक्सपायर्ड चाट मसाला' बोलकर फिर भिड़े दोनों कंटेस्टेंट्स

माही विज के समझाने के बाद भी मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा था. झगड़े की आग में घी डालते हुए अमन गांधी ने आसिफ खान पर एक और पर्सनल कमेंट ठोक दिया और उन्हें सरेआम 'एक्सपायर्ड चाट मसाला' कह दिया. यह सुनते ही आसिफ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह दोबारा अमन की तरफ लपके. इसके बाद दोनों कंटेस्टेंट्स घर के बीचों-बीच एक बार फिर एक-दूसरे से बुरी तरह भिड़ते हुए नजर आए.

9:13 PM. 12 Sept 26 1 hr ago

घर की ड्यूटी पर फिर भिड़े युंग और कनिका, जमकर हुई तू-तू मैं-मैं

'बिग बॉस' के घर में कैप्टन युंग और कनिका मान के बीच की तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है. वॉशरूम विवाद के बाद अब दोनों के बीच घर की ड्यूटी को लेकर एक बार फिर तीखी बहस छिड़ गई. जब युंग ने काम को लेकर टोका, तो कनिका भड़कते हुए बोलीं, "मुझे ब्लेम मत करो और बार-बार मत टोको, मैंने तुमसे पहले ही सारे नियम पढ़ लिए थे." इस पर युंग ने साफ कहा कि यह उनका काम है. बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में युंग ने कह दिया, "सोना है तो अपने घर जाकर सो! मुझे क्या बोल रही हो, सीधे बिग बॉस से बोलो. मैं इज्जत से बात कर रहा हूं, तमीज में रहो... तू मुझे खाना नहीं दे रही है!"

'डायलॉगबाजी' पर भड़के कैप्टन, बोले- 'स्क्रिप्ट पढ़कर सो जा'

युंग की बातों को सुनकर कनिका ने ताना मारते हुए कहा, "तू बस ऐसे ही फालतू की डायलॉगबाजी करता रह!" इस पर पलटवार करते हुए युंग ने तीखा कमेंट किया, "तेरे को जो स्क्रिप्ट दी गई है, उसे पढ़कर सो जा." इसके बाद युंग ने अपनी कैप्टेंसी का रौब दिखाते हुए साफ शब्दों में कहा, "तू बोल रही है कि मुझे मत बोलो... अरे, मैं नहीं बोलूंगा तो कौन बोलेगा, बिग बॉस बोलेंगे? मुझे यहां कैप्टन बनाया गया है, इसलिए बोल रहा हूं. जिसे जो भी बोलना है वो सीधा मुंह पर बोले, और जिसे दिक्कत है वो जाकर सीधे बिग बॉस से शिकायत करे!" इस जोरदार बहस ने एक बार फिर घर का माहौल गरमा दिया है.

8:57 PM. 12 Sept 26 1 hr ago

सलमान के रडार पर कौन आएगा? आखिर किन मुद्दों पर लगेगी क्लास?

4:20 PM. 12 Sept 26 6 hrs ago

Bigg Boss Episode 6: बिग बॉस 20 के घर में असली खेल अब शुरू हुआ है. एक तरफ मासूम आसिफ हैं, जो काजी पर आंख बंद करके भरोसा जता रहे हैं और पूरे घर के सामने उनकी ढाल बने खड़े हैं. दूसरी तरफ वही काजी हैं, जो बिग बॉस के कैमरे के सामने आसिफ के इसी भोलेपन का खुलेआम मजाक उड़ा रहे हैं.

आज 6वें दिन देखने लायक होगा कि क्या आसिफ की आंखों से भरोसे की ये पट्टी उतरेगी या काजी अपनी मीठी बातों से उन्हें फिर चकमा दे जाएंगे? ऊपर से आज ‘वीकेंड का वार’ है, जहां सलमान खान कंटेस्टेंट्स के चेहरों से नकाब उतारने के लिए हंटर लेकर तैयार बैठे हैं. यानी आज रात घर में जमकर बवाल मचने वाला है... हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >