Bigg Boss 20: मैं गे रहना पसंद करूंगा... आम्रपाली दुबे को इस कंटेस्टेंट ने सरेआम किया रिजेक्ट, शुरू होने से पहले ही खत्म हुआ लव एंगल

'बिग बॉस 20' में आम्रपाली दुबे और रोहेद खान का नया लव एंगल शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया. आम्रपाली ने जब रोहेद की फिक्र जताई तो कनिका के पूछने पर एक्टर का ऐसा जवाब आया कि सब दंग रह गए.

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में इन दिनों किसका नाम किसके साथ जुड़ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. अभी तक गुल्लू और कनिका मान की जोड़ी को लेकर बातें हो रही थीं, लेकिन अब आम्रपाली दुबे और रोहेद भी इस मजेदार लिस्ट में आ गए हैं. मामला तब शुरू हुआ जब आम्रपाली ने रोहित को लेकर ऐसी फिक्र दिखाई कि कनिका खुद को रोक नहीं पाईं और उन्हें 'भाभी' कहकर चिढ़ा दिया. इसके बाद रोहेद का एक ऐसा बयान सामने आया, जो काफी हैरान करने वाला है. आखिर आम्रपाली और रोहेद के बीच चल क्या रहा है और रोहेद ने ऐसा क्या कह दिया, आइए बताते हैं.

'मेरे रोहेद को चोट न लगे' – आम्रपाली की फिक्र

दरअसल, घर में जब स्काउट रोहेद खान को बॉक्सिंग सिखा रहे होते हैं, तब आम्रपाली दुबे वहां से गुजरती हैं. आम्रपाली वहां गुल्लू और कनिका से बात करते हुए कहती हैं, "मैं बाथरूम से निकली और निकलते-निकलते बोली कि स्काउट सिखा देना, लेकिन देखना मेरे रोहेद को चोट न लगे."

आम्रपाली की यह बात सुनते ही कनिका मान उन्हें चिढ़ाते हुए तुरंत 'भाभी' कह देती हैं. इस पर आम्रपाली हंसते हुए मना करती हैं और कहती हैं, "भाभी मत बोलो यार! मेरी एक ही ननद है, उसके अलावा मैं किसी को बर्दाश्त नहीं करूंगी." इतना कहकर आम्रपाली वहां से मुस्कुराते हुए चली जाती हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: क्या आम्रपाली दुबे के बालों में पड़ गईं जूं? वायरल वीडियो देख ट्रोल्स बोले- बिग बॉस, जल्दी मेडिकर शैम्पू भेजो...

'मैं गे रहना पसंद करूंगा' – रोहेद खान

आम्रपाली के वहां से जाने के बाद कनिका बताती हैं, "कल मैंने रोहित से पूछा था कि क्या आपको आम्रपाली पसंद हैं?" इस पर पास खड़ी माही विज तुरंत बताती हैं कि रोहित ने क्या जवाब दिया था. माही के मुताबिक, रोहित ने कहा था, "मैं गे रहना पसंद करूंगा!"

हालांकि, यह सारी बातें और कमेंट्स घर में सिर्फ मस्ती-मजाक के मूड में किए गए थे. लेकिन रोहेद खान के इस तीखे जवाब ने दर्शकों का ध्यान जरूर खींच लिया है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Upcoming Promo: कैप्टन बने हो, बादशाह नहीं... युंग की धमकियों पर भड़कीं कनिका मान, बोलीं- जी-हजूरी नहीं होगी

आखिर कौन हैं रोहेद खान?

रोहेद खान ऑस्ट्रियन-अफगानी मूल के एक इंटरनेशनल मॉडल, प्रोफेशनल मार्शल आर्टिस्ट (कराटे ब्लैक बेल्ट) और बॉलीवुड एक्टर हैं. वे कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' में विलेन के रोल में नजर आए थे और अक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी काम कर चुके हैं. अपनी जबरदस्त फिजिक और किलर लुक्स की वजह से वे इस सीज़न के काफी पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >