KBC 18: 84 वर्ष हो गए हैं, कुछ नहीं आया हमें... अमिताभ बच्चन का छलका दर्द, इस अधूरी ख्वाहिश का है आज भी अफसोस

बिग बी ने KBC 18 में अपनी एक ऐसी ख्वाहिश का जिक्र किया, जो 84 साल की उम्र तक भी पूरी नहीं हो पाई है. जानें अमिताभ बच्चन ने इस अधूरी ख्वाहिश को लेकर क्या कहा.

KBC 18: अमिताभ बच्चन की जिंदगी में ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें उन्होंने हासिल किया है. एक्टिंग से लेकर होस्टिंग तक, बिग बी ने हर जगह अपनी अलग पहचान बनाई है. लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसी ख्वाहिश भी है, जो इतने सालों बाद भी पूरी नहीं हो पाई. ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक एपिसोड में उन्होंने इस बारे में बात की और बताया कि 84 साल की उम्र में भी उन्हें इस बात का अफसोस है. आखिर क्या है अमिताभ बच्चन की वो अधूरी ख्वाहिश, आइए बताते हैं.

कंटेस्टेंट ने बिग बी से पूछा दिलचस्प सवाल

‘केबीसी 18’ में कंटेंट क्रिएटर कृतज्ञ नय्यर बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे. उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ ‘दिस ऑर दैट’ गेम खेलने की बात कही. कृतज्ञ ने बिग बी को सबसे बड़ा कंटेंट क्रिएटर भी बताया, जिस पर अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में कहा, “सर, किसने कहा आपको ये?”

इसके बाद कृतज्ञ ने उनसे उनकी जिंदगी को लेकर एक सवाल पूछा. उन्होंने पूछा कि अगर अमिताभ बच्चन को अपनी जिंदगी का कोई एक दिन दोबारा जीने का मौका मिले या फिर ऐसा दिन जीने का मौका मिले, जो उन्होंने आज तक नहीं जिया, तो वह क्या चुनेंगे.

अमिताभ बच्चन ने बताई अपनी अधूरी ख्वाहिश

अमिताभ बच्चन, फोटो- इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनकी जिंदगी में इतने सारे किस्से और घटनाएं हैं कि किसी एक दिन को चुनना आसान नहीं होगा. लेकिन जब उनसे ऐसी चीज के बारे में पूछा गया, जिसे उन्होंने आज तक नहीं जिया, तो बिग बी ने अपनी एक पुरानी ख्वाहिश के बारे में बताया.

उन्होंने कहा कि उन्होंने संगीत नहीं सीखा, जबकि इसे सीखने की उनकी बहुत इच्छा थी. उन्होंने बताया कि जब वह लोगों को सितार जैसे वाद्ययंत्र बजाते या गाते हुए सुनते हैं, तो उन्हें लगता है कि कोई इतना अच्छा कैसे गा सकता है.

घर में रखे हैं संगीत सीखने के सारे सामान

अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि उनके घर में संगीत सीखने के लिए जरूरी कई वाद्ययंत्र भी रखे हुए हैं. वह मजाकिया अंदाज में बताते हैं कि इन वाद्ययंत्रों पर फूलों की माला चढ़ाकर रखी है और उम्मीद है कि कभी न कभी वह इसे सीख पाएंगे.

लेकिन अब उन्हें लगता है कि समय निकलता जा रहा है. बिग बी ने कहा कि 84 साल हो गए हैं और अभी तक उनसे ये नहीं हो पाया.

यही बात उन्हें अंदर से दुख देती है. इतनी बड़ी जिंदगी और करियर में उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन संगीत सीखने की ये इच्छा आज भी अधूरी है.

‘एक दिन आएगा जब हम कुछ सीखेंगे’

अमिताभ बच्चन ने बताया कि घर में वाद्ययंत्र (Chordophones) रखे होने के बावजूद वह अभी तक उन्हें बजाना नहीं सीख पाए हैं. उन्होंने कहा कि वह सोचते रहे कि एक दिन ऐसा आएगा जब वह कुछ सीखेंगे.

लेकिन अब 84 साल की उम्र में भी जब ये ख्वाहिश पूरी नहीं हुई तो उन्हें इसका अफसोस है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >