TV News Of The Week: सोशल मीडिया पर इन 5 गॉसिप ने खूब बटोरी सुर्खियां, आप भी जानें

TV News Of The Week: आइये एक नजर डालते हैं, उन खबरों पर जिन्होंने पूरे वीक खूब लाइमलाइट बटोरी. इसमें देवोलीना भट्टाचार्जी का मां बनना, दिग्विजय राठी का बिग बॉस 18 से अचानक बेघर होना और अनुपमा शो से अलीशा परवीन का निकल जाना शामिल है.

TV News Of The Week: इस वीक टेलीविजन इंडस्ट्री सुर्खियों में रही. जहां बिग बॉस 18 से दिग्विजय राठी का शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ. वहीं साथ निभाना साथिया की गोपी बहू मां बन गई. वहीं स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा से मेन लीड को रातों-रात बाहर कर दिया गया. सोशल मीडिया पर भी ये खबरें खूब वायरल हुई.

अनुपमा से अलीशा परवीन हूई बाहर

टीवी शो अनुपमा तब सुर्खियों में आ गया, जब राही की भूमिका निभाने वाली अलीशा परवीन को बिना बताए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. उनसे जब इस बारे में पूछा गया, तो एक्ट्रेस का कहना था कि वह शूट कर रही थी. अचानक उन्हें निकाल दिया गया है.

बिग बॉस 18 से बेघर हुए दिग्विजय राठी

सलमान खान के रियलिटी शो में मिड वीक एविक्शन हुआ. जिसमें दिग्विजय राठी को बेघर होना पड़ा. उनके जाने से पूरा घर फूट-फूटकर रोने लगा.

संभावना सेठ ने मिसकैरेज को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

अभिनेत्री संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने यूट्यूब व्लॉग में शेयर किया कि उनका मिसकैरेज हो गया है. उन्होंने अपने बच्चे को तीसरे महीने में खो दिया.

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना की हुई एंट्री

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का प्रोमो 21 दिसंबर को मेकर्स की ओर से रिलीज किया गया. इसमें तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना, दीपिका कक्कड़, निक्की तंबोली जैसे स्टार्स देखने को मिले.

देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेबी बॉय को दिया जन्म

देवोलीना भट्टाचार्जी मां बन गई है. उन्होंने हेल्दी बेबी बॉय को जन्म दिया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने पहले बच्चे के जन्म की अनाउंसमेंट की. उन्होंने लिखा, “हमारी खुशियों के बंडल, हमारे बेबी बॉय के आगमन की घोषणा करते हुए एक्साइटेड हूं… 18.12.2024.”

Also Read- Anupama: अनुज ने शो से राही को निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- खुद के बारे में…

Also Read- Look Back 2024: टीवी के इन विवादों ने सोशल मीडिया पर मचाया था तहलका, तीसरे वाले पर भड़के थे नेटिजन्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >