आखिरी वॉइस मैसेज में तुनिशा शर्मा ने अपनी मां से क्या कहा था? मौत से 3 दिन पहले एक्ट्रेस ने कही थी ये बात

अदालत ने तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार शीजान खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई की. कोर्ट ने 9 जनवरी कर उसकी जमानत याचिका स्थगित कर दी है. इस बीच एक्ट्रेस की मां ने अपनी बेटी का वॉइस मैसेज शेयर किया है.

Tunisha Sharma Suicide: तुनिशा शर्मा ने 23 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था. तुनिशा की मौत ने कई सवाल खड़े हो गए. एक तरफ जहां एक्ट्रेस की मां वनिता शर्मा तुनिशा के को-स्टार पर आरोप लगाए. तो दूसरी तरफ शीजान की फैमिली उसे बेगुनााह बता रही है. इस बीच तुनिशा की मां ने अपनी बेटी का एक वॉइस मैसेज शेयर किया है, जिसे सुनकर आपकी आप इमोशनल हो जाएंगे.

तुनिशा शर्मा की मां ने कही ये बात

तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में बीते दिन वसई कोर्ट में शीजान खान के बेल पर सुनवाई हुई और उनकी जमानत याचिका 9 जनवरी तक स्थगित हो गई है. इस बीच तुनिशा की मां वनिता शर्मा ने ने अपनी बेटी का एक वॉइस मैसेज सुनाया जो 21 दिसंबर 2022 का है. आजतक के अनुसार, जब उनकी मां ने पेट डॉग को गोद में उठाकर फोटो भेजा था तो वो बहुत खुश हो गई थी. उसने अपनी मां को आई लव यू बोला था. साथ ही वॉइस मैसेज भेजा था, जिसमें वो बोल रही है- ‘मम्मा मैं आपको बता नहीं सकती मैं आपसे कितनी ज्यादा मोहब्बत करती हूं.

तुनिशा का वॉइस मैसेज

आगे वॉइस मैसेज में तुनिशा शर्मा बोल रही है, आप मेरे लिए जो भी कर जाते हो ना, मैं आपको बता नहीं सकती, मैं बहुत प्यार करती हूं आपसे जानू. मैं जल्दी-जल्दी घर आऊंगी, फिर आपके साथ सोऊंगी.’ बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक अदालत ने तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई शनिवार को नौ जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी.

Also Read: कौन है शीजान खान की बहनें Falaq Naaz और Shafaq? तुनिशा शर्मा की थी अच्छी दोस्त

मीरा भायंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने कहा कि वह तुनिशा की मां वनिता शर्मा का बयान दर्ज नहीं कर पाईं, क्योंकि वह मृत्यु के बाद की रस्मों में व्यस्त हैं और उन्होंने अपना पक्ष रखने के लिए 13 जनवरी तक का समय मांगा, जिसके बाद अदालत ने खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई टाल दी. वनिता शर्मा शनिवार को अदालत में मौजूद नहीं थीं. इससे पहले, उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की मौत हत्या का मामला हो सकती है. उन्होंने खान और उसके परिवार पर बेटी को उसका धर्म बदलने के लिए मजबूर करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >