Tum Dena Saath Mera: आईसीयू में पहुंची अपराजिता, रक्षित ने ललित पर निकाला गुस्सा

Tum Dena Saath Mera: सीरियल ‘तुम देना साथ मेरा’ के एपिसोड में अपराजिता की हालत गंभीर हो जाती है, जिसे रक्षित अस्पताल लेकर पहुंचता है. परिवार और रक्षित के बीच तनाव बढ़ जाता है.

Tum Dena Saath Mera: सीरियल ‘तुम देना साथ मेरा’ के लेटेस्ट एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. कहानी की शुरुआत में रक्षित, अपराजिता को बचाने के लिए दौड़ता है और उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचता है. धुएं के कारण अपराजिता बेहोश हो जाती है, जिससे उसकी हालत गंभीर हो जाती है. अस्पताल में डॉक्टर अपराजिता को आईसीयू में भर्ती करते हैं. रक्षित लगातार उसकी हालत को लेकर परेशान रहता है. तभी अचानक अपराजिता की सांसें रुकने लगती हैं और डॉक्टर उसे इलेक्ट्रिक शॉक देकर बचाने की कोशिश करते हैं.

रक्षित का गुस्सा

कुछ देर बाद रक्षित को आईसीयू में बुलाया जाता है. वह अपराजिता से भावुक होकर कहता है कि वह हार नहीं सकती और उसे अपनी आंखें खोलनी होंगी. वह उसे याद दिलाता है कि उसने हमेशा उसका साथ देने का वादा किया था. उसकी बातों के बाद अपराजिता हल्की प्रतिक्रिया देती है, जिससे डॉक्टर भी राहत महसूस करते हैं. अस्पताल में अपराजिता का परिवार भी पहुंच जाता है और उसकी हालत देखकर सभी टूट जाते हैं. इसी दौरान रक्षित गुस्से में अपराजिता के पति ललित पर भड़क उठता है. वह ललित को पीट देता है और कहता है कि वह अपराजिता के साथ हुए अत्याचारों के बारे में जानता है.

रक्षित ने मानी अपनी गलती

डॉक्टर बताते हैं कि अब अपराजिता खतरे से बाहर है और उसे मिल सकते हैं. इस बीच ललित खुद को अपराजिता का पति बताता है, लेकिन सभी हैरान रह जाते हैं जब डॉक्टर कहते हैं कि अस्पताल के फॉर्म में रक्षित ने खुद को उसका पति लिखा था. इस पर मालती स्थिति को संभालते हुए कहती है कि असली पति ललित है, जबकि रक्षित सिर्फ उसका बॉस है. बाद में रक्षित अपनी गलती मान लेता है, लेकिन तनाव अभी भी खत्म नहीं होता.

यह भी पढ़ें- Anupama: ‘गद्दार बहू’ कहकर वसुंधरा ने किया राही का अपमान, क्या टूट जाएगा प्रेम संग उसका रिश्ता?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >