Tum Dena Saath Mera: ललित की नई चाल से हिली अपराजिता की दुनिया, मालती बोलीं- घर छोड़ना होगा

Tum Dena Saath Mera: ‘तुम देना साथ मेरा’ के लेटेस्ट एपिसोड में रक्षित ऑफिस में अपराजिता के लिए सरप्राइज प्लान करता है. वहीं ललित और उसकी मां के पड़ोस में शिफ्ट होने से नया तनाव पैदा हो गया.

Tum Dena Saath Mera: शो ‘तुम देना साथ मेरा’ की कहानी में इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. एपिसोड की शुरुआत में अपराजिता, रक्षित पर नाराज होती नजर आती है. उसे लगता है कि रक्षित ने उसकी निजी कहानी पूरे ऑफिस में फैला दी है. लेकिन जल्द ही उसे सच्चाई का पता चलता है. दरअसल, ऑफिस के सभी कर्मचारी अपराजिता के लिए एक सरप्राइज प्लान कर रहे थे. सभी लोग तालियां बजाकर उसका स्वागत करते हैं. रक्षित सबके सामने अपराजिता की तारीफ करते हुए बताता है कि उसने कंपनी की कंसाइनमेंट और शास्त्री की साड़ी को बचाकर बड़ी जिम्मेदारी निभाई है.

अपराजिता बनेगी रक्षित की दोस्त

कर्मचारियों की तारीफ देखकर अपराजिता भावुक हो जाती है. बाद में सभी के कहने पर रक्षित और अपराजिता मिलकर सेलिब्रेशन केक काटते हैं. हालांकि यह सब देखकर इरा खुश नहीं होती. जश्न खत्म होने के बाद अपराजिता, रक्षित से उसके केबिन में मिलती है और हमेशा उस पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद कहती है. रक्षित उसे समझाता है कि उसकी नई जिंदगी का सफर आसान नहीं होगा. अपराजिता भी जवाब देती है कि वह हर मुश्किल का सामना करने के लिए तैयार है. बातचीत के दौरान अपराजिता, रक्षित से दोस्ती का हाथ बढ़ाती है.

ललित और उसकी मां ने बढ़ाई अपराजिता की मुश्किलें

दूसरी तरफ मंदिर में सुधा और चंद्रभागा की मुलाकात होती है. बातचीत के दौरान चंद्रभागा, मालती को बुलाकर ललित की बदलती सोच और उसके प्रयास दिखाती है. अपराजिता को पता चलता है कि ललित और उसकी मां उसके पड़ोस में आकर रहने लगे हैं. आने वाले एपिसोड में मालती, अपराजिता को कुबेर कलेवा रस्म के लिए तैयार होने को कहेगी. वहीं ललित बिना बुलाए वहां पहुंच जाएगा और अपराजिता को साड़ी गिफ्ट करेगा. कहानी में बड़ा मोड़ तब आएगा जब अपराजिता ललित को तलाक का नोटिस थमा देगी. इसके बाद मालती कहेगी कि अगर अपराजिता केस वापस नहीं लेती है तो उसे घर छोड़ना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- Anupama: प्रेम-राही का हुआ पैचअप, अंश-प्रेरणा के रिश्ते पर भड़की लीला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >