Tum Dena Saath Mera: तलाक के नोटिस से मचेगा बवाल, अपराजिता के फैसले पर भड़की मालती, दी धमकी

Tum Dena Saath Mera: ‘तुम देना साथ मेरा’ के नए एपिसोड में ईरा, रक्षित की तारीफों को प्यार समझ बैठती है. दूसरी ओर घर में रस्मों के बीच ललित की एंट्री ने माहौल बदल दिया.

Tum Dena Saath Mera: सीरियल ‘तुम देना साथ मेरा’ में दिखाया जाएगा कि रक्षित, अपराजिता से कहता है कि ईरा अपनी केबिन में नहीं है. वह खुद जाकर मैसेज डिलीट करने की बात करता है, लेकिन अपराजिता उसे रोक देती है. रक्षित समझाता है कि अगर ईरा ने वह मैसेज देख लिया तो स्थिति संभालना मुश्किल हो जाएगा. अपराजिता उससे मदद मांगती है. आखिरकार दोनों मिलकर मिशन पूरा करने का फैसला करते हैं. रक्षित, ईरा का ध्यान भटकाने के लिए उसकी तारीफें करने लगता है. वह उसके बालों और ब्यूटी क्रीम की तारीफ करता है, जिससे ईरा खुश हो जाती है.

रक्षित की तारीफों को प्यार समझ बैठी ईरा

दूसरी तरफ अपराजिता, ईरा के लैपटॉप का पासवर्ड लगाने की कोशिश करती है. उसे अंदाजा होता है कि ईरा, रक्षित को पसंद करती है, इसलिए वह रक्षित की जन्मतिथि डालती है. पासवर्ड खुलते ही अपराजिता राहत की सांस लेती है और तुरंत मैसेज डिलीट कर देती है. जब ईरा अपनी केबिन में वापस पहुंचती है तो उसे लगता है कि शायद रक्षित उसके लिए कुछ खास महसूस करता है. बाद में अपराजिता, रक्षित को बताती है कि ईरा के लैपटॉप का पासवर्ड उसकी जन्मतिथि थी. यह सुनकर रक्षित चौंक जाता है.

अपराजिता के लिए आया नया सरप्राइज

दूसरी तरफ घर में शादी से जुड़ी रस्मों की तैयारियां चल रही हैं. मालती पूरे परिवार के लिए खास पकवान बनाती है और अराध्या को साड़ी पहनकर तैयार होने के लिए कहती है. घर पहुंचने के बाद अपराजिता को मालती एक साड़ी देती है और तैयार होने के लिए कहती है. कुंवर कलेवा की रस्म शुरू होती है. प्रमिला बताती है कि यह थाली शायद ललित के लिए रखी गई है. तभी ललित और चंद्रबागा वहां पहुंच जाते हैं. आने वाले एपिसोड में ललित, अपराजिता को साड़ी गिफ्ट करता नजर आएगा. वहीं अपराजिता उसे तलाक का नोटिस थमा देगी. यह देखकर मालती गुस्से में आ जाएगी और अपराजिता को धमकी देगी कि अगर उसने केस वापस नहीं लिया तो उसे घर से बाहर निकाल दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Anupama: अंश-प्रेरणा की होगी शादी, प्रेम ने अनु को बताया अपना दुश्मन, कहा- किसी भी कीमत पर हराऊंगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >