TRP Report: Anupamaa का दबदबा कायम, 'इमली' को लगा झटका, यहां देखें टॉप 5 सीरियल्स की लिस्ट

BARC ने 42वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी की और इसमें अनुपमा, इमली, गुम है किसी के प्यार में, उडारियां जैसे शोज ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है.

TRP Report Week 42: ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने 42वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी की है और इस बार भी अनुपमा सबसे आगे निकल गया है. इस बार टॉप 5 में इमली तीसरे नंबर पर खिसककर चौथे नंबर पर आ गया है. इसकी जगह उड़ारियां शो ने ले ली है.

Anupamaa

रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा स्टारर शो अनुपमा हर बार की तरह इस बार भी सारे शोज को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गया है. शो के लेटेस्ट ट्रैक के अनुसार, अनुपमा, अनुज के साथ बिजनेस के सिलसिले में बाहर जाती है. वापस आने के वक्त बारिश तेज होने लगती है और इसकी वजह से दोनों एक घर में रुक जाते है. ये जानकर वनराज और बा काफी गुस्सा हो जाते है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में लगातार कुछ महीनों से दूसरे स्थान पर बना हुआ है. शो में सई वापस घर आ गई है और इस बार विराट की मां ने दोनों का कमरा अलग कर दिया है. अब दोनों के बीच दोस्ती शुरू हो गई है.

Also Read: Sidharth Shukla की मौत के बाद शहनाज गिल ने किया पहला पोस्ट, फैंस हुए इमोशनल, बोले- सिड तेरा ही रहेगा सना

Udaariyaan

उडारियां शो लगातार टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है. शो पिछले हफ्ते चौथे नंबर पर था और अब ये तीसरे नंबर पर आ गया है. शो में अंकित गुप्ता, ईशा मालवीय और प्रियंका चाहर मुख्य भूमिका निभा रहे है. मेकर्स शो में करण वी ग्रोवर को लेकर आ रहे है.

Imlie

सुंबुल तौकीर और गशमीर महाजनी स्टारर शो इमली इस बार तीसरे नंबर पर खिसककर चौथे नंबर पर आ गया है. शो में इमली को आदित्य के परिवार वालों ने अपना लिया है. वहीं मालिनी इस बात से बहुत बुरी तरह से टूट चुकी है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai/Yeh Hai Chahatein

ये रिश्ता क्या कहलाता है इस बार पांचवें नंबर पर है और शो लीप लेने वाला है. शो को नायरा और कार्तिक ने अलविदा कह दिया है. शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने शो छोड़ने के बाद इमोशनल पोस्ट लिखा था. वहीं, इस स्थान पर शो ये हैं चाहते पांचवें नंबर पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >