Toxic Box Office: 300 करोड़ के क्लब में यश की एंट्री, 6 दिनों में वर्ल्डवाइड छापे इतने नोट

Toxic Box Office: यश, कियारा आडवाणी और नयनतारा स्टारर टॉक्सिक ने वर्ल्डवाइड जबरदस्त कमाई करते हुए 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 26 अगस्त को रिलीज हुई मूवी ने अब तक कितने करोड़ कमाए, आइये जानते हैं.

Toxic Box Office: गीतू मोहनदास की ओर से निर्देशित और यश स्टारर टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. 101 करोड़ की ओपनिंग के साथ इसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया.

टॉक्सिक ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार

sacnilk के मुताबिक टॉक्सिकने छठे दिन 13,400 शोज के जरिए 7.65 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 265 करोड़ तक पहुंच गया. वहीं टोटल कलेक्शन 221.75 करोड़ हो चुका है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 2 करोड़ की कमाई की. इससे यश की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 304.25 करोड़ तक पहुंच चुका है.

टॉक्सिक डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  1. टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 101.10 करोड़
  2. टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 37.65 करोड़
  3. टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 27.20 करोड़
  4. टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 25.15 करोड़
  5. टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 23.00 करोड़
  6. टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 7.65 करोड़

टॉक्सिक टोटल कलेक्शन- 221.75 करोड़

ये भी पढ़ें: Toxic को मिल रहे नेगेटिव रिव्यू के बीच यश के सपोर्ट में आए ये 2 स्टार्स, बोले- हमने वो फिल्म बनाई जो बनाना चाहते थे

टॉक्सिक के बारे में

'टॉक्सिक' में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया हैं. 26 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म के इंटीमेट सीन्स को लेकर काफी चर्चा हुई थी. इसमें कुछ सीक्वेंस और डायलॉग्स भी ऐसे हैं, जिनमें महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई किया गया है. सीबीएफसी ने फिल्म को बिना किसी कट के सर्टिफिकेट के साथ क्लीयरेंस दे दिया था.

टॉक्सिक को लेकर क्या बोले अक्षय ओबरॉय

टॉक्सिक को लेकर सामने आ रहे मिक्सड रिएक्शन पर अक्षय ओबरॉय ने अपनी बात रखी. उन्होंने एचटी संग बात करते हुए कहा कि आखिर में कोई भी फिल्म दर्शकों के लिए बनाई जाती है और हर व्यक्ति उसे अपने नजरिए से देखता और अपनी राय बनाता है. एक्टर ने आगे कहा कि लोग फिल्म को जिस भी नजरिए से देखें, उन्होंने और पूरी टीम ने वही फिल्म बनाई है जो वे बनाना चाहते थे. फिल्म को बनाने में हर किसी ने काफी मेहनत की है और जो कुछ टीम ने हासिल किया है, उस पर उन्हें गर्व है.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर वायरल हुआ Toxic का ये सीन, यश-नयनतारा का भाई-बहन वाला प्यार देख भर आएंगी आंखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >