Toxic X Review: टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा 'टॉर्चर' तो कोई बोला 'ब्लॉकबस्टर'

Toxic Twitter Review: यश की ‘टॉक्सिक’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है. पहले दिन पहला शो देखने के बाद किसी यूजर ने ‘टॉर्चर’ कहा तो किसी ने ‘ब्लॉकबस्टर’, जानें पूरा पब्लिक रिएक्शन.

Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस करीब 4 साल से बेसब्र थे, ऐसे में फिल्म को लेकर बज पहले से ही जबरदस्त था. अब पहले दिन पहला शो देखने वालों ने सोशल मीडिया पर अपना फैसला सुनाना शुरू कर दिया है. किसी को यश का स्वैग और धांसू विजुअल्स फुल पैसा वसूल लग रहे हैं, तो कुछ लोग कहानी और खासकर दूसरे हाफ को लेकर काफी निराश नजर आए. यानी रिलीज के साथ ही ‘टॉक्सिक’ को लेकर सोशल मीडिया पर पूरा मामला मिक्स हो गया है.

Toxic Twitter Review: पहले दिन पहला शो देखकर क्या बोली पब्लिक?

फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने सोशल मीडिया पर सीधा “वॉकआउट!!” लिख दिया. यानी, फिल्म उसे इतनी भी पसंद नहीं आई कि वह बीच में ही निकल जाने की बात कर रहा है.

यूजर के मुताबिक दूसरा हाफ पूरी तरह फीका पड़ जाता है और इसे देखना धैर्य का टेस्ट लेने जैसा है. उसे फिल्म का स्क्रीनप्ले और एडिटिंग भी खास पसंद नहीं आई. उसका कहना है कि फिल्म में जरूरत से ज्यादा किरदार ठूंस दिए गए हैं, कहानी की लिखावट कमजोर है और ऊपर से कई जगह ऐसे बड़े-बड़े सीन्स डाल दिए गए हैं, जिनकी जरूरत ही नहीं लगती.

Toxic Review: एक यूजर ने कहा- 'टॉर्चर'

एक यूजर ने ‘टॉक्सिक’ देखने के बाद अपना रिएक्शन “टॉर्चर!” बताया. उसके मुताबिक फिल्म काफी बोरिंग है और इसमें जरूरत से ज्यादा हिंसा दिखाई गई है.

Toxic Twitter Review: एक यूजर ने दिए सिर्फ 1.5 स्टार

एक यूजर ने ‘टॉक्सिक’ देखने के बाद इसे "A Fairy Tale That Turns Into a Complete Nightmare" बताया. यानी शुरुआत में फिल्म जितनी शानदार और दिलचस्प लगती है, आगे बढ़ते-बढ़ते उसका पूरा मजा किरकिरा हो जाता है. इस यूजर ने फिल्म को सिर्फ 1.5/5 स्टार दिए और साफ कहा कि फिल्म का अनुभव उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा.

यूजर को फिल्म की टेक्निकल साइड तो अच्छी लगी, लेकिन उलझी हुई कहानी और खिंचा हुआ नैरेशन उसे काफी परेशान करता है. उसे कई किरदारों का कहानी में सही तरह से सेट न होना भी खटका. डायलॉग और एडिटिंग भी उसे खास पसंद नहीं आई. हालांकि, यश की स्क्रीन प्रेजेंस, कुछ सीन्स और क्लाइमैक्स ने उसे थोड़ा इंप्रेस किया. यानी इस यूजर के लिए फिल्म देखने में भले ही स्टाइलिश हो, लेकिन कहानी के मामले में मामला काफी कमजोर रहा.

Toxic Public Review: एक यूजर ने बताया 'ब्लॉकबस्टर'

अब एकदम अलग रिएक्शन भी सामने आया है. एक यूजर ने ‘टॉक्सिक’ को सीधा ब्लॉकबस्टर बताया.

इस यूजर को फिल्म का पहला हाफ अच्छा और दूसरा हाफ बेहतरीन लगा. यानी जहां कुछ लोग दूसरे हाफ को फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी बता रहे हैं, वहीं इस यूजर को वही हिस्सा सबसे ज्यादा पसंद आया.

Toxic First Half Review: एक यूजर को लगा 'डिसेंट वॉच'

एक यूजर ने फिल्म के पहले हाफ को डिसेंट वॉच यानी ठीक-ठाक देखने लायक बताया. उसके मुताबिक फिल्म उतनी खराब नहीं है, जितनी कुछ रिएक्शन्स में बताई जा रही है.

इस यूजर को स्क्रीनप्ले कुछ जगहों पर उलझा हुआ लगा. लेकिन शानदार विजुअल्स और यश की स्क्रीन प्रेजेंस ने उसे फिल्म से जोड़े रखा. उसे यश और कियारा आडवाणी के कुछ पल भी अच्छे लगे.

उसके मुताबिक इंटरवल पहले हाफ को अच्छा उछाल देता है. हालांकि, उसे लगा कि बैकग्राउंड म्यूजिक और कुछ एक्शन सीन्स को और बेहतर किया जा सकता था.

Toxic Review: एक यूजर ने कहा- 'स्टाइल है, कंटेंट नहीं'

ये भी पढ़ें: Toxic Box Office Collection Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर यश की टॉक्सिक मचाएगी गदर या होगी स्लो... इतना कर सकती है कमाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >