बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली भारत की टॉप 10 फिल्में, इनका रिकॉर्ड आज भी है दर्ज, जानें किस OTT पर देखें ये मूवीज

किसी भी फिल्म की कामयाबी उसकी कमाई से देखी जाती है. ये देखा जाता है कि बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने कितनी कमाई की. आज हम आपको हिंदी की उन मूवीज के बारे में बताएंगे, जिनकी कमाई का रिकॉर्ड आज भी दर्ज है.

बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आमिर खान की फिल्म दंगल है. इस फिल्म ने दुनियाभर में कुल 1924.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म फार्मर रेसलर महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों के जीवनी के ऊपर बनी थी. ये नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

Bahubali

बाहुबली 2: द कन्क्लूजन का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है. साल 2017 में आई फिल्म बाहुबली 2: द कन्क्लूजन ने दुनियाभर में 1742.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस मूवी के विजुअल इफेक्ट्स ने लोगों को हैरान कर दिया था. इसे आप डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Rrr

आरआरआर भी एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कुल कमाई 1250.9 करोड़ रुपये है. फिल्म के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है. ये आपको डिज्नी+हॉटस्टार पर मिल जाएगा.

Kgf

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म केजीएफ 2022 में सिनेमाघरों में आई थी. एक्टर यश की फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 की कुल कमाई 1207.9 करोड़ रुपये है. ये आपको अमेजन प्राइम वीडियो पर मिल जाएगा.

Jawan

शाहरुख खान की फिल्म जवान ज्यादा कमाई के मामले में पांचवें नंबर पर है. यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने अब तक 1167.3 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसे आप घर बैठे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Pathaan

साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म पठान ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1050.3 करोड़ रुपये की कमाई की है. शाहरुख की एक ही साल में 2 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है. ये आपको अमेजन प्राइम वीडियो पर मिल जाएगी.

Animal

साल 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने आते ही धमाल मचा दिया. फिल्म के कुछ सींस को लेकर विवाद भी हुआ. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 908.6 करोड़ की कमाई की है. आप घर बैठे नेटफ्लिक्स पर इसे देख सकते हैं.

Bajrangi bhaijaan

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान साल 2015 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने 858.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया गया था. इसे आप डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Secret superstar

साल 2017 में आई आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 830.8 करोड़ रुपये कमाए हैं‌. आप इसे नेटफ्लिक्स पर घर बैठे देख सकते हैं.

Pk

पीके साल 2014 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आमिर खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म पीके ने 742.3 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था.

Ghajini: आमिर नहीं बल्कि सलमान खान बनते ‘गजनी’, इस वजह भाईजान को नहीं किया गया कास्ट

 Bigg Boss OTT 3: क्या सलमान खान नहीं करेंगे ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को होस्ट, जानें क्या कहती है लेटेस्ट रिपोर्ट

रिपोर्ट- रिया दुबे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >