TMKOC में फाइनली रिवील हुआ दयाबेन की 'मां का चेहरा'? वायरल हो रहा इस एपिसोड का सीन

TMKOC: 17 सालों से रहस्य बनी दया बेन की मां का चेहरा आखिरकार सामने आ गया है. अगर आप ही उन्हें देखने के लिए उत्सुक हैं तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि कहां और किस एपिसोड में हैं दया की मां को देख सकते हैं.

TMKOC: 17 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाला आइकॉनिक कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कई ऐसी गुत्थी है, जो शुरुआत से लेकर अबतक नहीं सुलझी. इन्हीं में से एक है दयाबेन की मां. फैंस दिशा वाकानी का किरदार निभा रहीं दया की ऑन स्क्रीन मां के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं कि आखिर फोन पर किसे वह ‘हां मां’ कहकर जेठालाल के उलटे-सीधे नाम और गोकुलधाम सोसाइटी की परेशानियों की चर्चा करती है.

इस बीच एक फैन ने तारक मेहता के एक पुराने एपिसोड से फाइनली दया की मां का चेहरा रिवील कर दिया है, जिसमें दया अपनी मां से बात कर रही हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

अगर आप भी इस एपिसोड को देखना चाहते हैं तो आप यूट्यूब पर जाकर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एपिसोड नंबर 394 को सर्च करके 7:36 मिनट तक इंतजार करें. यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अब आप शांति से मर सकते हैं.’

हालांकि, इस वीडियो पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि दया ने मां नहीं बा कहा था.

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की नई भूतनी की पहली झलक आई सामने, देखकर डर जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >