‘शाहरुख खान परफेक्शन चाहते हैं, सलमान खान मस्तमौला इंसान हैं’, TMKOC के अब्दुल ने बताया दोनों सुपरस्टार्स का फर्क

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या आप जानते हैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अब्दुल का किरदार निभाने वाले शरद सांकला शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Sharad Sankla: आज ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सबसे पसंदीदा किरदारों में अब्दुल का नाम शामिल है. गोकुलधाम सोसाइटी के सिंपल और मासूम सोडा शॉप वाले अब्दुल को दर्शक खूब पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरद सांकला बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम कर चुके हैं. आइए आपको बताते हैं कि शरद ने दोनों खान के साथ अपने काम करने के अनुभव के बारे में क्या कहा था.

Sharad Sankla On Working With Shah Rukh Khan: शरद बोले- वो परफेक्शन के लिए रिहर्सल करते हैं

पॉडकास्ट ‘द आवारा मुसाफिर शो’ में बातचीत के दौरान शरद सांकला ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए कहा, “मैंने शाहरुख खान के साथ चार फिल्मों में काम किया है. मैंने देखा है कि वो अपने काम को लेकर बहुत अनुशासित हैं. वो परफेक्शन के लिए रिहर्सल में विश्वास करते हैं. मुझे शाहरुख व्यक्तिगत तौर पर बहुत पसंद हैं. उनकी मेमोरी बहुत अच्छी है. जब भी वो हमारे सेट पर अपनी फिल्म प्रमोट करने आए, उन्होंने हमेशा अच्छे से बात की. वो अच्छे बिजेनसमैन भी हैं और जानते हैं कि सबको साथ लेकर कैसे चलना है.”

Sharad Sankla On Working With Salman Khan: सलमान खान को लेकर बोले शरद- बिल्कुल फ्री बर्ड हैं

वहीं सलमान खान को लेकर शरद ने कहा, “सलमान खान बिल्कुल फ्री बर्ड हैं. वो बहुत रिलैक्स और चिल्ड आउट एक्टर हैं. मैंने उनके साथ भी 3-4 फिल्मों में काम किया है. उनका नेचर बहुत अच्छा है. अगर आप उनकी पुरानी फिल्में देखें तो वो हमेशा अपने दोस्तों को फिल्मों में दोहराते थे. उन्होंने मुझे हमेशा बहुत प्यार दिया.” शरद ने दोनों सुपरस्टार्स के बीच फर्क बताते हुए कहा, “शाहरुख परफेक्शन पसंद करते हैं, जबकि सलमान बहुत रिलैक्स और मस्तमौला इंसान हैं. लेकिन देखिए, दोनों पिछले 30 सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं.”

How Sharad Sankla Got Abdul Role: शरद सांकला को कैसे मिला अब्दुल का रोल?

शरद सांकला ने यह भी बताया कि उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अब्दुल का रोल कैसे मिला. उन्होंने बताया, “उस वक्त कोई ऑडिशन की प्रक्रिया नहीं थी. असित भाई ने मुझे सीधे बुलाया और शो का कॉन्सेप्ट समझाया. उन्होंने कहा कि शो में अलग-अलग समुदायों के किरदार होंगे, लेकिन मुस्लिम किरदार नहीं है. क्योंकि कहानी में गुजरात की पान की दुकान थी, इसलिए उन्होंने मुझे एक भोले-भाले सोडा शॉप मालिक का रोल ऑफर किया.” उन्होंने आगे कहा, “उस समय मेरे पास ज्यादा काम नहीं था और असित कुमार मोदी को कौन मना करता? मैंने तुरंत हां कह दिया. आज सब देख सकते हैं कि उस फैसले ने मुझे कहां पहुंचा दिया.”

यह भी पढ़ेंफर्श पर बैठकर मंजीरा बजाते दिखे ‘तारक मेहता’ के ये एक्टर, भक्ति में लीन हुए, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >