The Kapil Sharma Show: शो में कपिल शर्मा ने गीता कपूर का उड़ाया मजाक, बोले- मतलब ये जिस कुर्सी पर बैठती...

कपिल शर्मा शो में एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर शो में आएंगे. इस दौरान कपिल सारे स्टार्स संग खूब मजाक-मस्ती करते है. कॉमेडियन बातों ही बातों में गीता कपूर का मदाक उड़ा देते है.

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा शो में हर वीक स्टार्स अपने शो या फिल्म को प्रमोट करने आते है. अपकमिंग हफ्ते में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर शो में आएंगे. तीनों जजेस डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के प्रमोशन के लिए आ रहे है. नया प्रोमो आया है, जिसमें कपिल गीता कपूर का मजाक उड़ाते दिख रहे है. हालांकि गीता उनकी बातों पर खूब हंसती है.

गीता कपूर का कपिल शर्मा ने उड़ाया मजाक

सोनी ने कपिल शर्मा शो के नये एपिसोड का वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में कपिल कहते है, गीता मैम की तो क्या तारीफ करें, इनके बिना तो कोई शो बन ही नहीं सकता. कोई भी शो बनता है, पहला सीजन खत्म हुआ, दूसरा उसी समय शुरू हो जाता है. मतलब ये जिस कुर्सी पर बैठती है, उसकी फोम उढ कर वापस भी नहीं आती है. जिसके बाद गीता कहती है, ये पूछिए मेरा गुरू कौन है. इसके बाद वो अर्चना पूरन सिंह की ओर इशारा करती है.

https://www.instagram.com/reel/CqamjhMILMM/?
अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर इस एक्ट्रेस की नजर

कपिल शर्मा, गीता कपूर की बात सुनकर कहते है, आपको इनके बारे में पता नहीं. इन्होंने कुर्सी स्टिच कराके रखी है, जब ये उठती है, सोफा भी साथ में उठ जाता है. ये सुनकर हर कोई हंसने लगता है. वहीं, एक अन्य प्रोमो में कपिल जजों को मंच पर आमंत्रित करते हैं. वो सबसे पहले सोनाली से पूछते हैं कि, उन्हें चाय, कॉफी या अर्चना की कुर्सी चाहिए. सोनाली मजाकिया अंदाज में कहती हैं, “लेना तो चाहती थी अर्चना जी की कुर्सी.” इसपर अर्चना पूरन सिंह तुरंत कहती हैं, अरे तुम लोग अपनी कुर्सी संभालो पहले यार, मेरी कुर्सी के पीछे क्यों पड़े हो?

Also Read: Meena Kumari Death Anniversary: क्यों मीना कुमारी अपना बायां हाथ कैमरे के सामने छिपाती थीं?वजह जान चौंक जाएंगे

इस दिन से प्रसारित होगा इंडियाज बेस्ट डांसर

बता दें कि गीता कपूर, टेरेंस लुईस और सोनाली बेंद्रे इंडियाज बेस्ट डांसर के सीजन 3 के जज हैं और जय भानुशाली इसे होस्ट कर रहे हैं. यह शो 8 अप्रैल से शुरू होगा और हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा.

Also Read: MasterChef India 7 Winner: असम के नयनज्योति मास्टरशेफ इंडिया 7 के बने विनर, ट्रॉफी के साथ मिले इतने लाख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >