The Great Indian Kapil Show: कपिल के शो में होगी कार्तिक आर्यन की शादी, जानें अपकमिंग एपिसोड में कौन-कौन होंगे शामिल, VIDEO

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में कई बड़े सेलेब्स आने वाले हैं और इसका खुलासा हो गया है. शो का प्रोमो सामने आ गया है और इसमें कार्तिक आर्यन, राजकुमार राव, फराह खान, सानिया मिर्जा दिख रहे हैं.

The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो अब टीवी नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है. शो में अबतक कई बड़े स्टार्स ने चार-चांद लगाया है और आगे का एपिसोड देखने के लिए फैंस बेताब है. अपकमिंग एपिसोड में ऐसे कई सेलेब्स आ रहे हैं, जिन्हें देखकर दर्शक काफी खुश हो जाएंगे. शो का वीडियो सामने आया है, जिसमें अपकमिंग गेस्ट कौन होंगे, ये रिवील कर दिया गया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसपर यूजर्स रिक्ट कर रहे हैं.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएंगे ये गेस्ट
हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शो का नया प्रोमो जारी किया है. वीडियो में फराह खान, राजकुमार राव, अनिल कपूर, कार्तिक आर्यन और उनकी मां, एड शीरन, जान्हवी कपूर, सानिया मिर्जा, सानिया नेहवाल, मैरी कॉम, बादशाह जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं. प्रोमो में एड शीरन स्टेज पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं. कपिल ने उनके साथ अपनी फोटोज भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

Chandan Prabhakar: कपिल शर्मा शो में वापसी को लेकर ‘चंदू’ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे जो करने की इच्छा…

The Great Indian Kapil Show सीजन 1 के खत्म होने पर चंदन प्रभाकर ने कही ये बात, कहा- इसे सफल बनाने का कोई फॉर्मूला…

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा से पूछा शादी को लेकर सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मेरे जले पर नमक…’


कार्तिक आर्यन की होगी नकली शादी
प्रोमो में कार्तिक आर्यन की नकली शादी कपिल शर्मा की टीम करवाती है. कार्तिक कहते हैं, मैं इससे ज्यादा नर्वस कभी नहीं हुआ. वीडियो काफी मजेदार है. इसपर यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, कार्तिक आर्यन अपनी मां के साथ सचमुच डेडली कॉम्बिनेशन है. एक यूजर ने लिखा, अरे भाई ये तो बिल्कुल भी नहीं सोचा था कि एक दिन एड शीरन भी कपिल के शो पर आएगा. एक यूजर ने लिखा, ये एपिसोड ब्लॉकबस्टर होगा. बता दें कि आप द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

The Great Indian Kapil Sharma Show Trailer: कपिल शर्मा के शो में गुत्थी बन सुनील ने लूटी महफिल, जानें कब और कहां देख सकते है शो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >