The 50: कौन है वंशज सिंह? बिना वोटिंग शो से सबसे पहले हुए बाहर, अब मुकाबला 49 कंटेस्टेंट के बीच

The 50: नए रियलिटी शो द 50 के पहले ही एपिसोड में ऐसा फैसला लिया गया, जिसके बारे में फैंस ने सोचा नहीं होगा. शो में शामिल 50 कंटेस्टेंट्स में से वंशज सिंह को पहले ही दिन बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इस एलिमिनेशन के बाद शो में कंटेस्टेंट्स की संख्या पहले ही दिन 49 रह गई.

The 50: नए रियलिटी शो द 50 की शुरुआत उम्मीद से कहीं ज्यादा चौंकाने वाली रही. शो के पहले ही एपिसोड में ऐसा फैसला लिया गया, जिसके बारे में दर्शकों ने सोचा नहीं होगा. शो में शामिल 50 कंटेस्टेंट्स में से वंशज सिंह को पहले ही दिन बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इस एलिमिनेशन के बाद शो में कंटेस्टेंट्स की संख्या पहले ही दिन 49 रह गई. आइए आपको बताते हैं कि पहले दिन शो से बाहर हुए वंशज सिंह कौन हैं.

वंशज सिंह हुए द 50 से बाहर

द 50 में वंशज सिंह का एलिमिनेशन किसी पब्लिक वोटिंग के जरिए नहीं हुआ. शो के फॉर्मेट के मुताबिक, यह फैसला विनिंग टीम के कैप्टन्स ने लिया, जिस पर अंतिम मुहर ‘द लॉयन’ ने लगाई. वंशज को पहले से ही डेंजर जोन में रखा गया था. कैप्टन्स का कहना था कि वंशज शो में ज्यादा एक्टिव नहीं दिखे और उनकी एलायंस स्ट्रॉन्ग नहीं थी. इसी वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया. वंशज अपने एलिमिनेशन के बारे में सुनकर चौंक गए.

कौन हैं वंशज सिंह?

देहरादून के 22 साल के वंशज सिंह एक मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वह खासतौर पर गेमिंग और पॉप कल्चर से जुड़े कंटेंट के लिए जाने जाते हैं. उनका एक वीडियो, जिसमें उन्होंने मुंबई की जिंदगी और फ्री मैकडॉनल्ड्स मिलने के मजेदार तरीके दिखाए थे काफी वायरल हुआ था. वंशज ने जुलाई 2015 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था. आज उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि यूट्यूब पर उनके 3.85 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. वंशज द 50 के सबसे कम उम्र के कंटेस्टेंट्स में शामिल थे. इससे पहले वह एमएक्स प्लेयर के प्लेग्राउंड सीजन 4 के रनर-अप रह चुके हैं.

द 50 शो के 49 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

  1. करण पटेल
  2. उर्वशी ढोलकिया
  3. मिस्टर फैज़ू
  4. दिव्या अग्रवाल
  5. मोनालिसा
  6. विक्रांत सिंह राजपूत
  7. शाइनी दोशी
  8. दुष्यंत कुकरेजा
  9. रिद्धि डोगरा
  10. शिव ठाकरे
  11. नीलम गिरी
  12. चाहत पांडे
  13. हामिद बरकजी
  14. डिंपल सिंह
  15. मैक्सटर्न
  16. सुमैरा शेख
  17. लवकेश कटारिया
  18. सिवेट तोमर
  19. नेहल चुडासमा
  20. कृष्णा श्रॉफ
  21. सपना चौधरी
  22. निक्की तंबोली
  23. अरबाज पटेल
  24. प्रिंस नरूला
  25. युविका चौधरी
  26. अर्चना गौतम
  27. बेबिका धुर्वे
  28. रजत दलाल
  29. जान्हवी किल्लेकर
  30. यंग सैमी
  31. अदनान शेख
  32. लक्ष्य कौशिक
  33. अर्चित कौशिक
  34. दिग्विजय राठी
  35. नतालिया यान्जोशोक
  36. खानजादी
  37. फैज बलोच
  38. रचित रोजहा
  39. सिद्धार्थ भारद्वाज
  40. डिनो जेम्स
  41. आर्या जाधव
  42. सौरभ घाडगे
  43. मनीषा रानी
  44. आरुषि चावला
  45. ऋधिमा पंडित
  46. श्रुतिका अर्जुन
  47. भाव्या सिंह
  48. तेजस्वी माडिवाडा
  49. इम्मॉर्टल काका

यह भी पढ़ें- The 50: भारतीय एंटरटेनमेंट में हाई-एंगेजमेंट रियलिटी शो की शानदार वापसी, जानें कहां देख सकते हैं यह शो?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >