The 50 Show: पहले ही एपिसोड में बेकाबू हुए करण पटेल, सिद्धार्थ को दे डाली हड्डी तोड़ने की धमकी

The 50 Show: जियो हॉटस्टार के रिएलिटी शो ‘द 50’ का प्रीमियर ड्रामा से भरपूर रहा. पहले ही एपिसोड में करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज की तीखी लड़ाई हुई साथ ही पहला एलिमिनेशन भी देखने को मिला. जानिए क्या देखने को मिला पूरे एपिसोड…

The 50 Show: 1 फरवरी को जियो हॉटस्टार के नए रिएलिटी शो ‘द 50’ का शानदार आगाज हुआ. पहले ही एपिसोड में 50 सेलेब्रिटीज की एंट्री, धमाकेदार टास्क और जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. शो शुरू होते ही माहौल इतना गरम हो गया कि पहले दिन ही झगड़े देखने को मिले. शो की शुरुआत सिंगर हिमेश रेशमिया के लाइव परफॉर्मेंस से हुई. उनके गानों पर सभी कंटेस्टेंट्स झूमते नजर आए. इसके बाद गेम मास्टर ‘लायन’ ने पहला टास्क अनाउंस किया, जहां कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग टीमों में बांटा गया. यहीं से खेल ने खतरनाक मोड़ ले लिया.

टास्क के दौरान भिड़े करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज

टास्क के बीच करण पटेल ने भागते वक्त सिद्धार्थ भारद्वाज को धक्का दे दिया. बात यहीं नहीं रुकी, करण ने गुस्से में कह दिया कि “अगली बार तेरी हड्डियां तोड़ दूंगा.” यह सुनते ही सिद्धार्थ भड़क गए और बोले कि “तू होता कौन है ऐसी बात कहने वाला?” देखते ही देखते बहस गाली-गलौज तक पहुंच गई.

प्रिंस नरूला ने किया बीच-बचाव

मामला बढ़ता देख प्रिंस नरूला बीच में आए और दोनों को शांत कराने की कोशिश की. प्रिंस ने समझाया कि शो में लड़कियां मौजूद हैं और इस तरह की भाषा नहीं होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी भी शो में है, इसलिए लिमिट में रहना चाहिए. लेकिन करण और सिद्धार्थ का गुस्सा आसानी से शांत नहीं हुआ.

25 सेफ 25 अनसेफ

पहले एपिसोड में कई टास्क हुए, जिसमें 25 कंटेस्टेंट्स सेफ हो गए और 25 अनसेफ जोन में पहुंच गए. आखिर में तब सब चौंक गए, जब ‘लायन’ ने ऐलान किया कि प्रीमियर एपिसोड में ही एक कंटेस्टेंट को बाहर किया जाएगा, जो वंशज सिंह थे.

यह भी पढ़ें: The 50 Show: एक दिन भी नहीं टिक सका ये कंटेस्टेंट, पहले ही टास्क में तगड़ी भिड़ंत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >