The 50 में रिद्धि डोगरा की धमाकेदार एंट्री, जानिए किस तरह की चुनौती का सामना करेंगी

The 50: रिद्धि डोगरा ने रियलिटी शो ‘द 50’ में अपनी एंट्री की है. इंस्टिंक्ट और इमोशन्स के साथ वह खुद को चुनौती देंगी. जानें शो की डिटेल्स और प्रीमियर डेट.

The 50: दिव्या अग्रवाल और करण पटेल के बाद, रियलिटी शो ‘द 50’ में शामिल होने वाली नई सेलिब्रिटी अब ‘असुर’ एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा हैं. इस एंट्री की अनाउंसमेंट उन्होंने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबे नोट के जरिए की. रिद्धि ने अपने नोट में लिखा, “पैप्स के लेंस से दूर, शेर की मांद में जा रही हूं! एक एक्टर के तौर पर, मैं हमेशा अनलर्न करने और खुद को उस बबल से बाहर निकालने के नए तरीके ढूंढती रहती हूं जिसमें एक्टर्स फंस सकते हैं.” अगर आप इस शो को देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो आपको इसकी पूरी डिटेल्स देते हैं.

रिद्धि डोगरा इंस्टाग्राम पोस्ट-

शो का फॉर्मेट और चुनौती

‘द 50’ एक ग्लोबल रियलिटी शो का इंडियन वर्जन है, जिसमें कंटेस्टेंट अपनी इंस्टिंक्ट, स्ट्रेटेजी और इमोशनल स्ट्रेंथ का इस्तेमाल करते हुए मुकाबला करते हैं. यह शो किसी स्क्रिप्ट पर आधारित नहीं है, बल्कि यह असली माहौल में कंटेस्टेंट्स की क्षमताओं और हुनर को परखता है.

रिद्धि डोगरा ने इस शो के बारे में कहा, “एक एक्टर के तौर पर, मेरी जर्नी का हर फेज मेरे बारे में कुछ नया खोजने के बारे में रहा है. ‘द 50’ उस जर्नी में एक खास चैप्टर की तरह है. यह मुझे एक नई दुनिया में कदम रखने का मौका देता है, जहां कोई कैरेक्टर नहीं है. मैं बस खुद बनकर सामने आउंगी और दर्शक मुझे मेरी इंस्टिंक्ट और इमोशन्स के साथ अपनी सीमाओं से आगे बढ़ते देखेंगे.”

शो का प्रीमियर

‘द 50’ का प्रीमियर 1 फरवरी को JioHotstar और Colors TV पर होगा.

‘द 50’ कन्फर्म स्टार-कास्ट

रिद्धि डोगरा के अलावा, भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर कपल मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत, दिव्या अग्रवाल, करण पटेल और फैसल शेख के नाम भी कन्फर्म किए गए हैं. इस स्टार-कास्ट के साथ शो में रोमांच और ड्रामा की उम्मीदें और बढ़ गई हैं.

यह भी पढ़ें: The Raja Saab Box Office Collection Day 12: 12वें दिन प्रभास की फिल्म की कमाई में आई भारी गिरावट, टोटल रिपोर्ट्स में खुले पत्ते

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >