थलापति विजय तमिल सिनेमा में एक जाना-माना नाम हैं. महज 69 फिल्मों में काम करने के बावजूद, वह साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं. एक्टर को एक्टिंग के अलावा सिंगिंग का भी काफी शौक है. आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ ऐसी बातें, जो शायद ही जानते होंगे आप.
जोसेफ विजय कैसे बने थलापति विजय?
विजय एक फिल्मी परिवार से आते हैं. उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर डायरेक्टर हैं, जबकि उनकी माता शोभा चंद्रशेखर प्लेबैक सिंगर हैं. 22 जून, 1974 को जन्मे, विजय ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और कई फिल्मों में काम किया. मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी पहली फिल्म ‘नलाया थीरपु’ थी, जिसे उन्होंने 18 वर्ष की आयु में साइन किया था. अब तक वे 69 फिल्में कर चुके हैं. उनकी फिल्मों की कहानियां अक्सर चर्चा का विषय बनती हैं और दर्शकों ने उनके किरदारों को बहुत पसंद किया है. फैंस उन्हें प्यार से थलपति विजय कहते हैं.
इन फिल्मों में एक्टर ने किया काम
विजय थलापति ने ‘थेरी’, ‘राजाविन परवैयिले’, ‘मिनसारा कन्ना’, ‘बीस्ट’ और ‘शाहजहां’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं. 2023 में उनकी फिल्म लियो ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े. इसके अलावा, उनकी आने वाली फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में उनके अभिनय की भी सराहना हुई है.
थलापति के विवाद
थलापति की जना नायकन शुरू से ही विवादों में घिरी रही. सेंसर से मंजूरी मिलने में लंबा समय लगा, मामला अदालतों में भी घसीटा गया और हाल ही में यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई. विरोध प्रदर्शन और मुद्दे लगातार सामने आते रहे हैं. यही नहीं उनकी 2013 की फिल्म थलाइवा को लेकर भी काफी हंगामा हुआ था, जब जे. जयललिता के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार को इसका टैगलाइन “टाइम टू लीड” पसंद नहीं आया था. कई बाधाओं को पार करने के बाद आखिरकार यह फिल्म रिलीज हुई. इसी तरह, उनकी 2018 की फिल्म सरकार को भी सरकारी योजनाओं के कथित गलत चित्रण को लेकर राजनीतिक दलों के विरोध और कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था.
यह भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, ‘पैट्रियट’ की कमाई में गिरावट, ‘एक दिन’ रही कमजोर
