थलापति विजय के घर मना जीत का जश्न? अंदर का वीडियो आया सामने, पिता पहुंचे मुरुगन मंदिर

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में थलापति विजय की पार्टी टीवीके बढ़त बनाए हुए है. चुनावी माहौल के बीच विजय के घर जश्न का माहौल देखने को मिला, जबकि उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर बेटे की सफलता के लिए मुरुगन मंदिर पहुंचे.

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) शुरुआती रुझानों में मजबूत बढ़त बनाती नजर आ रही है. चुनावी नतीजों के बीच विजय के घर के बाहर भी हलचल तेज हो गई है और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है.

मतगणना शुरू होने के कुछ घंटों बाद ही टीवीके कई सीटों पर बढ़त बनाकर चर्चा में आ गई. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय की लोकप्रियता का असर चुनावी मैदान में साफ दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थक लगातार जीत के दावे करते नजर आ रहे हैं.

विजय के घर पहुंचने लगे गुलदस्ते

चुनावी रुझानों के बीच विजय के घर के बाहर से कई वीडियो सामने आए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि लगातार गाड़ियां घर के बाहर पहुंच रही हैं और लोग फूलों के गुलदस्ते लेकर अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि विजय की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन समर्थकों के बीच जश्न का माहौल बन चुका है.

बेटे की जीत के लिए मंदिर पहुंचे पिता

विजय के पिता और मशहूर निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर भी सुबह मुरुगन मंदिर पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने बेटे की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की. विजय के राजनीतिक सफर में उनके पिता हमेशा खुलकर समर्थन करते रहे हैं. मंदिर से उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

डीएमके को कड़ी टक्कर

शुरुआती रुझानों में टीवीके ने कई सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि डीएमके पीछे चलती नजर आ रही है. इससे तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा तेज हो गई है. राजनीतिक जानकार इसे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव मान रहे हैं.

‘जन नायकन’ भी सुर्खियों में

चुनावी चर्चा के बीच विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म सेंसर विवाद और ऑनलाइन लीक की खबरों के कारण लंबे समय से चर्चा में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनावी नतीजों के बाद मेकर्स फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘सरकार’ से ‘जन नायकन’ तक, विजय की फिल्मों ने कैसे बनाई उनकी जननेता वाली छवि?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >