राधिका सरथकुमार की फिल्म ‘थाई किझावी’ ने मचाया धमाल, कलेक्शन देख चौंक जाएंगे आप

Thaai Kizhavi Worldwide collection: साउथ सिनेमा की सीनियर एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार की फिल्म ‘थाई किझावी’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल कर रही है. कम बजट और बड़े स्टारकास्ट के न होने के बावजूद इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं…


Thaai Kizhavi Worldwide collection: आजकल फिल्में रिलीज होने से पहले ही बड़े-बड़े प्रमोशन और स्टारकास्ट के सहारे चर्चा में आ जाती हैं, लेकिन यह एक ऐसी तमिल फिल्म है, जिसने बिना ज्यादा शोर-शराबे के ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. 63 साल की एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार की फिल्म ‘थाई किझावी’ धीरे-धीरे दर्शकों के बीच इतनी पसंद की जा रही है कि इसकी कमाई लगातार बढ़ती जा रही है. यह फिल्म छोटे बजट में बनने के बाबजूद सिर्फ 10 दिनों में ही 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. चलिए जानते हैं फिल्म की 10 दिनों की कमाई.

दस दिनों में शानदार कमाई

Sacnilk की रिपोर्टस के मुताबिक, ‘थाई किझावी’ ने रिलीज के कुछ ही दिनों में जबरदस्त पकड़ बना ली है. 10वें दिन तक फिल्म ने दुनियाभर में करीब 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. भारत में ही इसका कलेक्शन 40 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है, जो एक छोटे बजट की फिल्म के लिए बड़ी बात मानी जा रही है. दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का बजट करीब 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. लेकिन कमाई इतनी तेज हुई कि मेकर्स जबरदस्त मुनाफा हो गया. अब फिल्म ने अपनी इनवेस्टमेंट से कई गुना ज्यादा पैसा कमा लिया है.

Sacnilk की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट

टीम ने दिया दर्शकों को धन्यवाद

बड़े स्टारकास्ट के बिना चमकी फिल्म

इस फिल्म में कोई बड़ा मेल सुपरस्टार नहीं है, फिर भी दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया. इसकी देसी कहानी और सीनियर एक्ट्रेस सरथकुमार की दमदार एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आ रही है. यही वजह है की फिल्म तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है और दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली है.

फिल्म की कहानी

फिल्म ‘थाई किझावी’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में राधिका सरथकुमार (पवुन्थाई) के किरदार में नजर आती हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग और कहानी के वजह से दर्शकों का दिल जीत ली हैं. इस फिल्म की कहानी में एक गांव में रहने वाली 70 साल की अमीर बुजुर्ग महिला (पवुन्थाई) के पास काफी संपत्ति होती है, इसलिए उसके बेटे और रिश्तेदार उसकी मौत का इंतजार करते रहते हैं ताकि प्रॉपर्टी पर कब्जा कर सकें, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वह महिला मरने का नाम ही नहीं लेती बाद में अचानक वह बीमार पड़ जाती है और लालच में उसके सारे रिश्तेदार उसकी खूब सेवा करने लगते हैं.

फिल्म का ट्रेलर

यह भी पढ़ें: अस्सी: 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर क्यों धीमी पड़ी ‘अस्सी’? जानिए कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >