Teri Meri Doriyaann: छह साल बाद साहिबा से मिला अंगद, दलजीत और अकीर की सच्चाई आई सामने, खुला बड़ा राज

Teri Meri Doriyaann: सीरियल तेरी मेरी डोरियां का आज रात का एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अंगद औस साहिबा अलग होने 6 साल बाद एक-दूसरे से मिलते है. दोनों को पुरानी सारी बातें याद आ जाती है.

Teri Meri Doriyaann: सीरियल तेरी मेरी डोरियां में छह साल का लीप आ गया है. अंगद और साहिबा अब अलग-अलग रह रहे हैं. साहिबा का बेटा है, जिसका नाम अकीर है और वो दलजीत के साथ रहती है. जाने-अनजान में अंगद, अकीर और दलजीत से मिलता है. दलजीत और अंगद के बीच दोस्ती हो जाती है. जब भी अंगद, अकीर को देखता है तो उसे एक अपनापन लगता है. हालांकि वो इस बात से अनजान है कि अकीर, साहिबा का बेटा है. आज रात का एपिसोड काफी खास होने वाला है.


तेरी मेरी डोरियां का लेटेस्ट एपिसोड
तेरी मेरी डोरियां के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दलजीत सोचता है कि क्या साहिबा को वो रिंग पसंद आएगी. वहीं, साहिबा, ट्विंकल को दलजीत को कॉल करने के लिए कहती है. ट्विंकल उसे बताती है कि साहिबा के राशिफल में लिखा है कि वो किसी ऐसे इंसान से मिलेगी, जिसका कनेक्शन उसके अतीत से है. साहिबा ये सुनकर अंगद के बारे में सोचने लगती है. दूसरी तरफ अंगद, गैरी को फोन कर बताता है कि वो वापस लुधियाना आ रहा है और रास्ते में है.


6 साल बाद साहिबा से मिला अंगद
अकीर, दलजीत से सजावट के बारे में पूछता है. दलजीत उसे बताता है कि वो ये सब उसकी मां के लिए कर रहा है. आज वो साहिबा से बहुत जरूरी बात करने वाला है. सभी लोग अकीर के बर्थडे के लिए जमा होते है, तभी लाइट चली जाती है. वहीं, अचानक तूफान आ जाता है और अंगद उसमें फंस जाता है. आगे का रास्ता पूछने के लिए अंगद एक घर के पास रूकता है और वो घर दलजीत का होता है. तेरी मेरी डोरियां में दिखाया जाएगा कि अंगद उस घर में पहुंचता है और साहिबा को देखता है. दोनों छह साल के बाद एक-दूसरे के आमने-सामने होते है. तभी दलजीत वहां आकर बताता है कि साहिबा उसकी पत्नी है. दलजीत उसे अकीर के बर्थडे पर बुलाता है और वो मान जाता है.

Teri Meri Doriyaann: वीर के बाद इस किरदार ने शो को कहा अलविदा, अंगद-साहिबा की जिंदगी से चला जाएगा दूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >