Teri Meri Doriyaann में हुई साहिबा की मौत, नये किरदार की एंट्री, हिमांशी पाराशर बोली- जब मुझे पता चला…

सीरियल तेरी मेरी डोरियां में बड़ा टर्न मेकर्स लेकर आ रहे हैं. साहिबा की मौत हो गई है और अंगद इससे काफी दुखी है. अब नये किरदार की एंट्री हो रही है, जो कहानी को काफी दिलचस्प बनाएगा.

Teri Meri Doriyaann: सीरियल तेरी मेरी डोरियां में मेकर्स नया ट्विस्ट लेकर आए है. साहिबा और अंगद 6 साल के बाद मिले और मिलते ही उनके बीच बड़ी प्रॉब्लम हो गई. साहिबा की मौत हो गई है और अंगद अब अकेला हो गया. साहिबा की मौत से वो पूरी तरह से टूट गया है और अकेले ही अकीर को संभाल रहा है. इस बीच सीरियल में साहिबा की हमशक्ल गुरनूर की एंट्री होने वाली है. क्या होगा जब गुरनूर और अंगद एक-दूसरे से मिलेगा.


तेरी मेरी डोरियां में साहिबा की हुई मौत
तेरी मेरी डोरियां में साहिबा का किरदार हिमांशी पाराशर ने निभाया है. अब जब उनके किरदार की मौत हो गई है और उनकी हमशक्ल की एंट्री हो गई है, तब उन्होंने इसे लेकर पोस्ट लिखा. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, जब मुझे पता चला कि शो में साहिबा मर रही है, उस दिन से मेरा दिल भारी हो गया, जैसे कि मैं किसी बहुत करीबी को खो रही हूं. एक्ट्रेस ने लिखा, अस्पताल में अंगद के साथ उनका आखिरी सीन उनकी फेवरेट था.

Teri Meri Doriyaann: वीर के बाद इस किरदार ने शो को कहा अलविदा, अंगद-साहिबा की जिंदगी से चला जाएगा दूर

Teri Meri Doriyaann: इस किरदार की शो में दोबारा एंट्री, गैरी संग मिलकर अंगद-साहिबा की जिंदगी करेगा तबाह


तेरी मेरी डोरियां में साहिबा की हमशक्ल
तेरी मेरी डोरियां में साहिबा का किरदार खत्म करने के बाद मेकर्स ने गुरनूर के रूप में हिमांशी पाराशर को दर्शकों के सामने लाया है. साहिबा, गुरनूर से अलग है और जल्द ही उसकी मुलाकात अंगद से होने वाली है. हिमांशी ने फैंस को अपने इस किरदार को प्यार देने का आग्रह किया है. उनके पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, अंगद और साहिबा अलग नहीं होना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा, साहिबा अंगद का अंत दुखद तरीके से हुआ. एक और यूजर ने लिखा, हिमांशी मैम, एक नए सफर के लिए शुभकामनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >