Teri Meri Doriyaan: साहिबा ने अपने बेटे अकीर के साथ खेली होली, इस बात को लेकर भड़का अंगद

Teri Meri Doriyaan: तेरी मेरी डोरियां में दिखाया जाएगा कि अकीर के साथ साहिबा होली खेलती है. साहिबा, अकीर और दिलजीत को साथ देखकर बीजी काफी खुश हो जाती है.

Teri Meri Doriyaan: सीरियल तेरी मेरी डोरियां में दर्शकों को खूब सारा टर्न देखने को मिल रहा है. हाल ही में इसमें 6 साल का लीप आया है, जिसके बाद कहानी बदल गई है. अंगद और साहिबा अलग-अलग हो गए है और अपनी नयी जिंदगी बिता रहे हैं. साहिबा की लाइफ में दलजीत आ गया है और अंगद अपने परिवार के साथ है. साहिबा का एक बेटा है और इस बात से अंगद अनजान है. शो में नया ट्विस्ट आएगा.


तेरी मेरी डोरियां का लेटेस्ट एपिसोड
तेरी मेरी डोरियां के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंगद बेबे से अपने दिल की बात कहता है. वो बताता है कि सिमरन को कुछ बदमाश लड़के परेशान कर रहे थे और वो ये नहीं देख सकता है. अंगद कहता है कि जो सिमरन को परेशान करेगा, वो उसे नहीं छोड़ेगा. मनवीर को याद आता है जब इंदर ने अंगद से सिमरन की देखभाल करने के लिए कहा था. अंगद कहता है कि जब वो सिमरन की आखों में आंसू देखता है तो उसका दिमाग घूम जाता है. अंगद अपनी मां को बताता है कि उसकी लाइफ में परिवार की सुरक्षा सबसे बड़ी है.


अंगद को आई साहिबा की याद
तेरी मेरी डोरियां के ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अंगद को साहिबा की याद आती है और वो कहता है कि पहले उसने एक अजनबी को अपने पास आने दिया, जिसने उसके परिवार को तोड़ दिया. अब वो ये गलती दोबारा नहीं करेगा. बेबे उसे ज्यादा ये सब ना सोचने के लिए कहती है और आराम करने के लिए कहती है. दूसरी तरफ सिमरन के जन्मदिन की घर मैं तैयारी होती है. सिमरन, अंगद से अपने बर्थडे में शामिल होने के बारे में पूछती है. वो कहता है कि वो इसका हिस्सा जरूर बनेगा. गैरी कहता है अंगद अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकता है.

Teri Meri Doriyaann: सीरियल में आएगा लीप, ऐसी होगी आगे की कहानी! अंगद-साहिबा की बदल जाएगी जिंदगी


साहिबा औ�� अकीर ने खेली होली
वहीं, साहिबा और दलजीत अकीर को होली खेलते देखते है. अकीर अपनी मां साहिबा पर पानी का रंग फेंक देता है. साहिबा उसे मना करती है, लेकिन वो नहीं मानता. अकीर उसे पानी के टब में धक्का मार देता है और उसे हैप्पी होली कहता है. अकीर अपने पिता दलजीत को भी पानी के टब में धक्का मार देता है. तीनों टब में एक-दूसरे के साथ होली खेलते है. बीजी उनकी फोटो खींचती है और भगवान से दुआ करती है कि उन्हें किसी की नजर ना लगे.


तेरी मेरी डोरियां में जानें क्या हुआ अबतक
तेरी मेरी डोरियां में अबतक आपने देखा कि बरार परिवार में सिमरन के जन्मदिन को लेकर सब उत्सुक है. जबज्योत अकाल के बिना अपने आप को अकेला फील करती है. जसलीन और मनबीर उसे ऐसा नहीं कहने के लिए कहती है. सिमरन दोस्तों के साथ होली खेलकर वापस घर आती है. मनवीर के सामने ये राज खुल जाता है कि अंगद ने कुछ लड़कों को खूब मारा है. मनवीर उसके इस हरकत पर सवाल करती है और उसपर गुस्सा भी करती है. हालांकि वो अपनी बात बाद में रखता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >