Tamil Romantic Comedies on OTT: अगर आप वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो दिल को खुश कर दे और चेहरे पर मुस्कान ले आए, तो तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्में एकदम सही चॉइस हैं. इन फिल्मों की खास बात यह है कि ये सिर्फ प्यार की कहानी नहीं दिखातीं, बल्कि दोस्ती, इमोशन और लाइफ के छोटे-छोटे पलों को भी बहुत प्यारे तरीके से दिखाती हैं.
तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप आराम से OTT पर देख सकते हैं.
Mudhal Nee Mudivum Nee
यह कहानी 90s के समय की है, जहां विनोथ नाम का एक स्कूल लड़का अपनी क्लासमेट रेखा से प्यार करता है. दोनों का रिश्ता बहुत प्यारा होता है, लेकिन एक छोटी-सी लड़ाई के कारण उनका ब्रेकअप हो जाता है. विनोथ सोचता है कि वह आगे चलकर किसी और से प्यार कर लेगा, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसे अपने भविष्य की झलक दिखाई जाती है.
वह देखता है कि भले ही वह करियर में सफल हो जाए, लेकिन अंदर से खुश नहीं है क्योंकि उसने अपना सच्चा प्यार खो दिया. यह एहसास उसकी सोच बदल देता है और वह समझता है कि असली प्यार क्या होता है.
कहां देखें: ZEE5
Dada
यह फिल्म एक कॉलेज बॉय की कहानी है, जिसकी जिंदगी अचानक बदल जाती है जब उसकी गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हो जाती है. वह डरने के बजाय जिम्मेदारी लेता है और पिता बनने का फैसला करता है. लेकिन हालात ऐसे बनते हैं कि उसकी गर्लफ्रेंड उसे छोड़कर चली जाती है. अब वह अकेले अपने छोटे बच्चे को पालता है. शुरुआत में उसे बहुत मुश्किलें आती हैं, पैसे की कमी, पढ़ाई और बच्चे की जिम्मेदारी सब कुछ एक साथ संभालना पड़ता है.
धीरे-धीरे वह एक जिम्मेदार इंसान बन जाता है. फिल्म में उसकी स्ट्रगल, इमोशन और प्यार बहुत अच्छे से दिखाया गया है. बाद में उसकी जिंदगी में फिर से प्यार वापस आता है.
कहां देखें: Amazon Prime Video
Raja Rani
यह कहानी जॉन और रेजिना की है, जिनकी शादी परिवार के कहने पर होती है. शादी के बाद भी दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखते हैं क्योंकि दोनों अपने-अपने पुराने प्यार को भूल नहीं पाए हैं. धीरे-धीरे वे एक-दूसरे को समझने लगते हैं और अपनी जिंदगी की पुरानी बातों को शेयर करते हैं.
जैसे-जैसे समय गुजरता है, उनके बीच दोस्ती और फिर प्यार बढ़ने लगता है. फिल्म दिखाती है कि कैसे दो टूटे हुए लोग एक-दूसरे के सहारे फिर से खुश रहना सीखते हैं.
कहां देखें: JioHotstar
Oh My Kadavule
यह कहानी अर्जुन और अनु की है, जो बचपन के दोस्त होते हैं और बाद में शादी कर लेते हैं. शादी के बाद अर्जुन को लगता है कि उसने शायद गलत फैसला लिया है, खासकर जब वह अपनी पुरानी क्रश मीरा से मिलता है. वह अपनी जिंदगी को लेकर कन्फ्यूज हो जाता है. तभी उसे एक खास मौका मिलता है, अपनी जिंदगी को दोबारा जीने का.
अब उसके पास मौका होता है कि वह अलग फैसले ले और अपनी गलतियों को सुधार सके. फिल्म बहुत प्यारे तरीके से दिखाती है कि सही रिश्ता क्या होता है और हमें अपने फैसलों की कदर कैसे करनी चाहिए.
कहां देखें: ZEE5
Thiruchitrambalam
यह कहानी पझम नाम के एक साधारण लड़के की है, जो फूड डिलीवरी का काम करता है. उसका अपने पिता के साथ रिश्ता ठीक नहीं होता और वह अपने दादा और दोस्त के साथ ज्यादा करीब रहता है. प्यार के मामले में भी उसकी किस्मत अच्छी नहीं होती. उसे बार-बार दिल टूटने का सामना करना पड़ता है. लेकिन उसकी बचपन की दोस्त शोभना हमेशा उसके साथ खड़ी रहती है. धीरे-धीरे पझम को एहसास होता है कि असली प्यार तो उसके पास ही था. लेकिन जब दोनों के बीच एक गलतफहमी आ जाती है, तो रिश्ता बिगड़ जाता है.
कहां देखें: Sun NXT / Amazon Prime Video
यह भी पढ़ें: Bhoot Bangla ने नहीं किया इंप्रेस? तो OTT पर तुरंत देखें ये 5 हॉरर-कॉमेडी फिल्में, मिलेगा असली एंटरटेनमेंट
