TMKOC: जब गोकुलधाम में दयाबेन संग गरबा खेला था सलमान खान ने, VIDEO VIRAL

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक एपिसोड में जब सलमान खान आए थे तो उन्हें देखकर सारे गोकुलधाम वासी काफी खुश हा गए थे.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो हर उम्र के लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. 13 सालों से शो की लोकप्रियता कम नहीं हुई है. लेकिन क्या आप जानते है कि सलमान खान गोकुलधाम सोसाइटी में आ चुके है. इस दौरान टप्पू की साइकिल एक्टर की गाड़ी के आगे आ गई थी. जिसके बाद वो अपने ड्राइवर पर नाराज हो गए थे.

इस वजह से नाराज हुए थे सलमान नाराज

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक एपिसोड में जब सलमान खान आए थे तो उन्हें देखकर सारे गोकुलधाम वासी काफी खुश हा गए थे. वहीं, टप्पू की साइकिल अपनी कार से टच होने को लेकर वो अपने ड्राइवर पर काफी गुस्सा हो गए थे. उन्होंने उसे डांटते हुए कहा था, गाड़ी चलाओ तुम लोग और बिल फटे मेरे पर. फिर कहते है इतनी छोटी साइकिल तुझे दिखती नहीं है.

दयाबेन के साथ सलमान खान ने किया था गरबा

सलमान खान अपने ड्राइवर को फिर टप्पू को साइकिल के पैसे देने के लिए कहते है. जिसके बाद दयाबेन उनक आरती के लिए आती है और एक्टर उन्हें पहचान जाते है. सारे लोग हैरान हो जाते है कि वो दयाबेन को पहचान गए. जिसके बाद एक्टर ने दयाबेन और सारे गोकुलवासियों के साथ गरबा भी खेला था.

Also Read: TMKOC: दयाबेन का बोल्ड अवतार, बैकलेस चोली और स्कर्ट में एक्ट्रेस का मछुआरा डांस वायरल, VIDEO

जेठालाल और दयाबेन की जोड़ी

बता दें कि दयाबेन और जेठालाल की जोड़ी तारक शो में सबसे ज्यादा पसन्द की जाती है. दयाबेन जिस अंदाज से बोलती है वो सुनकर दर्शकों को काफी मजा आता है. वहीं जेठालाल की जोड़ी बबीता जी के साथ भी काफी जमती है. जेठालाल अक्सर उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश करते है, लेकिन उनका प्लान फएल हो जाता है.

दयाबेन का तारक शो में कमबैक?

पिछले दिनों दयाबेन की तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लौटने की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने तीन डिमांड रखा है. उन्होंने प्रति एपिसोड 1.5 लाख मांगे है और वो दिन में सिर्फ 3 घंटे ही शूट करेंगी. इसके अलावा उन्होंने पर्सनल नर्सरी और फुल टाइम नैनी की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >