Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू बनने वाली थी ये एक्ट्रेस, बोली- लगभग फाइनल हो गई थी रोल के लिए, इस वजह से हो गई रिजेक्ट

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब तक सोनू के किरदार में पलक सिधवानी, झील मेहता और निधि भानुशाली दिख चुकी हैं. हालांकि इस रोल के लिए टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ने मॉक टेस्ट दिया था.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब सोनी टीवी का लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर उम्र के लोगों को पसंद है. इसमें जेठालाल का किरदान दिलीप जोशी निभाते हैं और दिशा वकानी शो में अब दिखाई नहीं देती. टप्पू सेना के बच्चे अब बड़े हो गए है. फिलहाल शो में सोनू का रोल खुशी माली निभाती है. इससे पहले सोनू का किरदार पलक सिधवानी प्ले करती थी. लेकिन क्या आप जानते हैं श्रीमद् रामायण और शिव शक्ति – तप त्याग तांडव में काम कर चुकी एक्ट्रेस वैदेही नायर ने भी सोनू के रोल के लिए मॉक शूट किया था.

सोनू भिड़े के लिए वैदेही नायर ने दिया था मॉक टेस्ट

वैदेही नायर ने ईटाइम्स से बातचीत में बताया कि 14 साल की उम्र में उन्हें असित मोदी ने सोनू भिड़े के किरदार के लिए मॉक शूट के लिए बुलाया था. एक्ट्रेस ने कहा, “मॉक शूट में दो सीक्वेंस शामिल थे- एक परिवार के साथ और दूसरा टप्पू सेना के साथ. मुझे अभी भी याद है कि सेट सकारात्मकता और गर्मजोशी से भरा था. कलाकारों और क्रू ने खुले दिल से मेरा स्वागत किया. इससे पहले मैंने दो ऑडिशन और एक लुक टेस्ट भी दिया था.”

किस वजह से वैदेही नायर को किया गया रिजेक्ट?

वैदेही नायर ने आगे बताया, हालांकि किरदार किसी और को मिल गया क्योंकि मेकर्स को लगा मैं बाकी टप्पू सेना की तुलना में थोड़ी छोटी दिखती हूं. मुझे कोई निराशा नहीं है, बल्कि मैं इसे अपनी जर्नी के सबसे सार्थक पलों में से एक मानती हूं. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं बहुत ग्रेटफुल हूं मैं मुझे सेट पर काम करने का मौका मिला.

किन एक्ट्रेसेस ने निभाया शो में सोनू भिड़े का रोल ?

निधि भानुशाली, झील मेहता, पलक सिधवानी ने सोनू का किरदार तारक मेहता का उल्टा चश्मा मे निभाया था. अब खुशी माली ये रोल निभा रही.

यह भी पढ़ें- Jatadhara Movie Review: रहस्य और रोमांच का चौंकाने वाला संगम, ‘जटाधारा’ में धन पिशाचनी बनकर खूब डराएगी सोनाक्षी सिन्हा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >