तारक मेहता में 'जमील जमाली' की एंट्री से मचा बवाल, बाबूलाल को देख गोकुलधाम में फैली अफरा-तफरी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या आप ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ देखते हैं? अगर हां, तो एक मजेदार ट्विस्ट देखने के लिए तैयार हो जाइए. शो में राकेश बेदी की वापसी होने जा रही है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक बार फिर ‘धुरंधर’ फेम एक्टर राकेश बेदी की एंट्री होने जा रही है. फिल्म ‘धुरंधर’ में उनके किरदार को मिली चर्चा के बाद अब उनकी वापसी को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

बाबूलाल के किरदार में लौटे राकेश बेदी

जारी किए गए प्रोमो में राकेश बेदी एक बार फिर बाबूलाल के रोल में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वह कार में बैठे हुए तारक मेहता को फोन करते हैं और उनकी लोकेशन के बारे में पूछते हैं. दूसरी तरफ तारक मेहता उन्हें बताते हैं कि वह रास्ते में हैं. हालांकि बाबूलाल को उनकी बात पर भरोसा नहीं होता और वह कहते हैं कि ट्रैफिक की कोई आवाज सुनाई नहीं दे रही. तभी पास खड़े जेठालाल और अंजलि माहौल संभालने के लिए खुद ही गाड़ियों की आवाज निकालने लगते हैं. यह प्रोमो काफी मेजदार है.

देखें प्रोमो

गोकुलधाम पहुंचते ही हुई बड़ी गलतफहमी

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब अब्दुल, तारक मेहता को फोन कर बताता है कि उनके बॉस गोकुलधाम सोसाइटी पहुंचने वाले हैं. कुछ ही देर बाद बाबूलाल अपनी कार से उतरते हैं, लेकिन वहां मौजूद लोग उन्हें जमील जमाली समझ बैठते हैं. लोग उनके पीछे दौड़ पड़ते हैं और बाबूलाल खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आते हैं. बाबूलाल भागकर अंजलि भाभी के घर जाते हैं.

प्रोमो देखकर फैंस हुए उत्साहित

नए प्रोमो को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कौशिक दास नाम के यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, धुरंधर के जमील जमाली को पहचान लिया सब ने. इसीलिये सब पीछे पड़े हैं महेता के बॉस के. राजन नाम के यूजर ने लिखा, जमील मामू टेंशन मत लो हमारा एजेंट सुंदर आएगा आपको बचाने. कुशल नाम के यूजर ने लिखा, सारा फैंस जमील जमाली को पहचान लिए इसलिए सब लोग पीछे पड़े हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama: दिग्विजय ने राही को दिखाया आईना, अंश-प्रेरणा की बढ़ीं नजदीकियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >