Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दयाबेन के रोल के लिए ये एक्ट्रेस थीं लगभग फाइनल, इस वजह से नहीं बनी बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दिशा वकानी का पॉपुलर किरदार दयाबेन छह साल से अधिक समय से तारक मेहता का उल्टा चश्मा से गायब है. फैंस उनके आने का हर पल इंतजार करते हैं. हालांकि क्या आप जानते हैं कि तीन साल पहले एक दयाबेन के कैरेक्टर को लेकर ऑडिशन हुई थी, जिसमें एक लड़की को करीब-करीब तय कर लिया गया था. जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने इसपर से पर्दा उठाया है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा टेलीविजन शो में से एक है और यह सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम में से एक बन गया है. हालांकि फैंस काफी समय से दयाबेन का इंतजार कर रहे हैं, वह 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थी और तब से वह शो में वापस नहीं लौटीं. अब दयाबेन के किरदार में दिशा वकानी की जगह कौन लेगा, इसे लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में, रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने खुलासा किया कि निर्माताओं ने दया की भूमिका के लिए 28 वर्षीय अभिनेत्री का ऑडिशन लिया था.


दयाबेन के रोल के लिए ये एक्ट्रेस थी लगभग फाइनल
रेडिट पर वायरल हो रहे वीडियो में जेनिफर ने कहा, “वह 100% दया है… एक बेचारी लड़की को तो मालूम है कि 3 साल से उसका ऑडिशन ले रहे हैं. दिल्ली से उसको बुलाते हैं. केवल बात यह है कि वह बहुत छोटी है. सोचो वह 28-29 साल की है, बहुत उम्र का फासला दिखेगा करके उसका नहीं हुआ. लेकिन वह बिल्कुल दिशा की तरह ही दिखती थी. उनका हमारे साथ मॉक शूट हुआ है. जिसमें दिलीप जी, अमित, टप्पू सेना, सबका अलग-अलग हुआ है. बेशक थोड़ा चेहरा अलग है, लेकिन जब वह तैयार होती थी और आप आंख बंद करेंगे, तो आपको फर्क ही नहीं पता चलेगा कि ये रियल वाली दयाबेन नहीं है.”

Also Read- TMKOC के सोढ़ी को बिग बॉस से मिला था ऑफर, इस पंजाबी फिल्म में कर चुके हैं काम, जानें गुरुचरण सिंह से जुड़ी अनसुनी बातें


कई बार दयाबेन की वापसी को लेकर उठे हैं सवाल
निर्माता असित मोदी ने पहले दयाबेन को वापस लेने पर कई बार बात की है. कई बार तो ऑडिशन भी हुए हैं, लेकिन अभी तक दिशा वकानी जैसा कोई नहीं मिल पाया है. असित कुमार मोदी ने एक बार कहा था, “मैं एक नई दया भाभी की तलाश में हूं. दयाबेन का किरदार निभाना आसान नहीं है. दिशा वकानी ने जिस तरह से इसे निभाया है, उसे हर कोई जानता है. आज भी उनकी कमी खलती है. उनकी भूमिका के लिए नया किरदार ढूंढना आसान नहीं है. दिशा का प्रदर्शन बहुत अच्छा था, लेकिन मुझे कोई ऐसा व्यक्ति मिल रहा है जो अपनी शैली से सभी को प्रभावित कर सके लेकिन दयाबेन जल्द ही हमारे पास वापस आ जाएंगी.”

Also Read- TMKOC: ये रिश्ता क्या कहलाता है से नहीं…बल्कि इस सीरियल से ‘टप्पू’ राज अनादकट कर रहे कमबैक, जानें किसके साथ लड़ाएंगे इश्क

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >