Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: रोशन और अंजलि भाभी ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोली- मजा के साथ डर…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि हॉलीडे होम में जाकर गोकुलधाम सोसाइटी वाले भूतनी के चंगुल में फंस चुके हैं. आगे क्या हंगामा होगा, इस राज से अंजलि भाभी और रोशन ने पर्दा उठाया है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि फैंस आज भी बड़े ही चाव से लेटेस्ट एपिसोड को देखना पसंद करते हैं. इसलिए तो टीआरपी चार्ट में असित कुमार मोदी का शो टॉप 10 में अपनी जगह बनाए रखता है. शो में इन-दिनों भूतिया ट्रैक चल रहा है, अब आने वाले एपिसोड में क्या ट्विस्ट और टर्न आएंगे. इसपर से अंजलि और रोशन भाभी ने पर्दा उठाया है.

रोशन भाभी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

रोशन भाभी ने सीरियल के अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा उठाते हुए टेली टॉक से बात की. उन्होंने कहा, सभी सोसाइटी वाले मेहता साहब के बॉस के बंगले पर वेकेशन मनाने आए हैं. बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं, क्योंकि इसके बिना तो मजा नहीं आएगा, अधूरी सी रह जाएगी कहानी, तो ट्विस्ट और टर्न एक्सपेक्ट कीजिए… ये भी हो सकता है कि थोड़ा डर भी लगेगा.

अंजलि भाभी ने कही ये बात

अंजलि भाभी ने कहा, आने वाले एपिसोड में बहुत मजा आएगा. नए मन के साथ मस्ती धमाल होगा. दर्शकों को जरूर मजा आएगा. शो के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो मेहता साहब के बॉस ने उन्हें एक हॉलीडे होम में भेजा है, जिसमें भूतनी होने की आशंका है. वह यह सच जानने के लिए पूरी सोसाइटी वालों को भेजते हैं. सभी छुट्टियां मनाने के एक्साइटमेंट में जोर शोर से प्लानिंग करते हैं. सोढ़ी सभी के जाने के लिए बस बुक करता है. हालांकि भिड़े को सपना आता है, कि वहां कोई भूतनी हो सकती है. अब क्या ये भूतनी सच्ची में है, या कोई इंसान ही डरा रहा है, ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par Box office: ‘सितारे जमीन पर’ की आंधी में उड़ेंगे रिकॉर्ड्स, कौन सी मूवी बनेगी पहला निशाना? इन 7 फिल्मों की कुर्सी खतरे में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >