Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इस शख्स ने लूटा जेठालाल-अय्यर सहित गोकुलधाम वालों का पैसा, मेहता साहब बेचेंगे अपना घर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि सोसाइटी वाले ऑनलाइन फ्रॉड में फंस गए है. जिससे उनके लाखों रुपये डूब गए. हालांकि साइबर क्राइम वालों ने स्कैम करने वालों का पता लगा लिया. आइये जानते हैं कौन है वो शख्स

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनी सब के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने एंटरटेनिंग एपिसोड्स से दर्शकों को खूब हंसाता है. सीरियल के कैरेक्टर्स की भी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. लेटेस्ट एपिसोड डिजिटल स्कैम के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसमें गोकुलधाम सोसाइटी वाले मेहता साहब के कहने पर पैसों की बारिश ऐप में लाखों रुपये लगा देते हैं. हालांकि कुछ घंटों बाद उन्हें पता चलता है कि यह एक फर्जी ऐप था और उनके पैसे डूब गए. सभी दौड़कर चालू पांडे के पास जाते हैं और उनसे मदद मांगते हैं. वह उन्हें साइबर सेल लेकर जाते हैं. जहां शिकायत लिखी जाती है.

अपना घर बेच देंगे मेहता साहब

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आज रात के एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि कैसे पूरा सोसाइटी मेहता साहब को फ्रॉड के लिए जिम्मेदार ठहराता है. सभी उनसे पैसे दिलवाने के लिए कहते हैं. उनकी बातों को सुनकर मेहता साहब काफी दुखी हो जाते हैं और सभी के पैसे चुकाने का संकल्प लेते हैं. वह कहते हैं कि जिसके भी पैसे डूब है, उसे मैं पैसे वापस करूंगा. इसके लिए मैं गोकुलधाम सोसाइटी के अपने घर को बेच दूंगा. जिससे सबके रकम मिल जाए. ये बात सुनकर बबीता जी, भिड़े से लेकर पूरे लोग शॉक्ड हो जाते हैं.

पत्रकार पोपटलाल ने किया है ऑनलाइन फ्रॉड

इधर तारक मेहता का उल्टा चश्मा का एक प्रोमो जारी किया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि चालू पांडे और साइबर क्राइम वाले गोकुलधाम सोसाइटी में आते हैं और कहते हैं कि ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों को हमने पकड़ लिया है. सभी पूछते हैं आखिर वह मक्कार कौन है. जिसके बाद गाड़ी का दरवाजा खुलता है और एक शख्स निकलता है, जिसने हाथ में छाता ले रखा है. जब कैमरा क्लोजअप में आता है, तो वह और कोई नहीं पोपटलाल होता है. सभी चौंक जाते हैं और कहते हैं कि क्या पोपटलाल ने हमारे पैसे लिए हैं. अपकमिंग एपिसोड धांसू होने वाले हैं, क्योंकि दर्शक यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि क्या सचमें फ्रॉड करने वाला पत्रकार ही है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri: ‘अम्मा’ के किरदार में नजर आई रानी चटर्जी, इस दिन आएगा नई फिल्म का ट्रेलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >