Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: निधि भानुशाली ने 7 साल बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- सबसे बड़ा इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू भिड़े यानी निधि भानुशाली ने 7 साल बाद अब बताया शो छोड़ने की असली वजह. ऐसे में जानें कैसे मिला था रोल और क्यों हुआ था सेट पर इमोशनल ब्रेकडाउन.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू भिड़े का किरदार तीन अलग-अलग एक्ट्रेसेस ने निभाया. इनमें शुरुआत हुई झील मेहता से, जिन्हें बाद में निधि भानुशाली ने रिप्लेस किया और फिर शो में आईं पलक सिधवानी. लेकिन दर्शकों के दिलों में निधि भानुशाली आज भी खास जगह रखती हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शो छोड़ने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि किस तरह इमोशनल ब्रेकडाउन की वजह से उन्होंने शो को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.

7 साल बाद क्यों छोड़ा शो?

निधि भानुशाली ने हाल ही में ‘ईटाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ने की असली वजह बताई. उन्होंने कहा, “मैं 7 साल तक शो का हिस्सा रही. शुरुआत में सीखने का मौका मिला, पर फिर वही रुटीन बन गया. एहसास ही नहीं हुआ कि अंदर कितना प्रेशर जमा हो रहा है. एक दिन सेट पर मेरा सबसे बड़ा इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ.”

निधि ने आगे बताया, “जब लगातार दौड़ रहे होते हो, तो एक वक्त ऐसा आता है जब रुकने की जरूरत होती है. मुझे भी ब्रेक की जरूरत महसूस हुई और फिर मैंने शो छोड़ने का फैसला किया.”

टप्पू सेना से जुड़ने में आई थी दिक्कत

निधि ने यह भी बताया कि शो की लोकप्रिय टप्पू सेना से शुरुआत में जुड़ना आसान नहीं था. उन्होंने कहा कि टीम में घुलने-मिलने में वक्त लगा, लेकिन धीरे-धीरे सब दोस्त बन गए. दर्शकों से जो प्यार मिला, उसने सब कुछ आसान बना दिया.

600-800 लड़कियों के बीच चुनी गई थीं निधि

सोनू भिड़े के किरदार के लिए लगभग 600 से 800 लड़कियों ने ऑडिशन दिया था. निधि कहती हैं, “मुझे उम्मीद नहीं थी कि मुझे रोल मिलेगा. पर मैं शॉर्टलिस्ट हुई और आखिरकार मुझे मौका मिला.”

शो छोड़ने के बाद पढ़ाई पर फोकस

2019 में निधि ने शो छोड़ दिया और अपनी पढ़ाई में ध्यान देना शुरू किया. तब से वह मीडिया और सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बनाकर रख रही थीं.

यह भी पढ़े: Dhurandhar Teaser: रणवीर सिंह का ‘धुरंधर’ से खिलजी जैसा लुक रिवील, माधवन-अक्षय खन्ना के बदले रूप ने भी फैंस को किया हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >