Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘जेठा जी’ के साथ ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर बबीता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बहुत कम्फर्टेबल हूं

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मुनमुन दत्ता ने दिलीप जोशी के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और बबीताजी बनने की जर्नी के बारे में खुलकर बताया. जानें उन्होंने क्या कुछ कहा.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को लोग “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में बबीता जी के किरदार से बहुत प्यार करते हैं. उनके फैंस उन्हें सिर्फ उनके रोल के लिए ही नहीं, बल्कि दिलिप जोशी यानी जेठालाल के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए भी पसंद करते हैं. हाल ही में उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में अपने जीवन, करियर और दिलीप सर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. आइए जानते हैं मुनमुन की कहानी और वो सब कुछ जो उन्होंने बताया.

स्ट्रगल के दिनों की यादें

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक लेटेस्ट इंटरव्यू में मुनमुन ने बताया कि एक्टिंग की दुनिया में शुरूआत आसान नहीं थी. उन्होंने कहा, “उस समय मुझे लगा कि मुझे आखिरकार नौकरी मिल गई है और अब बस कड़ी मेहनत करनी होगी. उससे पहले लगातार काम नहीं मिल रहा था, मुश्किलें थीं, खासकर जब आप एक्टर बनना चाहते हैं.”

उन्होंने अपने जीवन के सबसे कठिन समय की भी बात की, जब उन्होंने अपने पिता को खोया. ये समय उनके लिए इमोशनली और प्रोफेशनल दोनों ही तरह से चुनौतीपूर्ण था.

बबीताजी का रोल कैसे मिला?

मुनमुन ने खुलासा किया कि उनका नाम दिलिप जोशी ने शो के लिए सजेस्ट किया था. वह कहती हैं, “मुझे लगता है कि उन्होंने शो के लिए मेरा नाम रिकमेंड किया था. उन्होंने मुझे एक बार बताया था, लेकिन डिटेल्स मैं भूल गई हूं. जहां तक मुझे याद है, उन्होंने मुझे इस खास किरदार के लिए सुझाया था.”

दिलिप सर और प्रोड्यूसर पहले से एक-दूसरे को जानते थे, इसलिए शायद उन्होंने भरोसा किया और मुनमुन का नाम सुझाया. अमित भट्ट और दिशा जैसे अन्य कलाकारों के नाम भी इसी तरह रिकमेंड किए गए थे.

दिलीप सर के साथ ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री

मुनमुन बताती हैं कि “हमारे सीन्स में बहुत इम्प्रोवाइजेशन होता है. छोटे-मोटे बदलाव करते हैं, उनके इनपुट्स और मेरे इनपुट्स शेयर होते हैं और इसी तरह काम होता है. मैं उनके साथ काम करने में बहुत कम्फर्टेबल हूं और सीन करते समय सच में मजा आता है.” दिलिप उन्हें अक्सर उनकी मेहनत और जर्नी की तारीफ भी करते हैं, जिससे मुनमुन को बहुत खुशी होती है.

मुनमुन आगे बोलती हैं, “वो एक बेहतरीन परफॉर्मर हैं. मैंने उनकी डायलॉग डिलीवरी और एक्सप्रेशंस से बहुत कुछ सीखा. आज भी वो बताते हैं कि मैं कितना प्रोफेशनल बन गई हूं.”

यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Marriage: “4 साल हो गए हैं”, विजय देवरकोंडा संग शादी की रूमर्स पर क्या रश्मिका ने लगाई मुहर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >