TMKOC के सेट पर दयाबेन संग होती थी बदसलूकी? बावरी का बड़ा खुलासा, बोली- आपको कोई अच्छा...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार दिशा वकानी निभाती थी. दिशा ने साल 2015 में शो से ब्रेक लिया था और तब से ही उनकी दोबारा शो में वापसी नहीं हुई. हालांकि फैंस दिल थामकर उनकी वापसी का इंतजार कर रहे है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी समय से विवादों में है. जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने जब से असित कुमार मोदी, सोहेल रमानी और जतिन बजाज पर गंभीर आरोप लगाए है, तब से शो लाइमलाइट में है. जेनिफर के बाद मोनिका भदौरिया जो शो में बावरी का किरदार निभाती थी, उसने भी चौंकाने वाला खुलासा किया. अब मोनिका ने दिशा वकानी को लेकर बड़ी बात कह दी.

दिशा वकानी को लेकर मोनिका भदौरिया ने कही ये बात

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार दिशा वकानी निभाती थी. दिशा ने साल 2015 में शो से ब्रेक लिया था और तब से ही उनकी दोबारा शो में वापसी नहीं हुई. हाल ही में मोनिका भदौरिया से पूछा गया कि क्या दिशा वकानी के साथ भी सेट पर बदसलूकी की गई. हालांकि वो इसपर कमेंट नहीं करना चाहती थी, लेकिन बॉलीवुड बबल को बताया कि ऐसा हो सकता है.

https://www.instagram.com/p/Cs_r1SkvCpR/?hl=en

दयाबेन के साथ हुई बदसलूकी?

मोनिका भदौरिया ने कहा कि, “आपको कोई अच्छा पे कर रहा है और कोई बुला रहा है आपको और आप नहीं आना चाहते हो तो यही कारण होगा न और क्या कारण हो सकता है.” वहीं, एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि उनके साथ कौन बदसलूकी करता होगा. इसपर उन्होंने तुरन्त प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी का नाम लिया. एक्ट्रेस की मानें तो रमानी बहुत खराब हैं और उन्हें नहीं लगता कि कोई अन्य प्रोजेक्ट हेड हो सकता है जो व्यवहार में इतना बुरा हो.

https://www.instagram.com/p/Cpcps9DtTrZ/?hl=en
Also Read: Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin में लीप के बाद लीड रोल निभाएगी ये एक्ट्रेस! फहमान खान की नहीं होगी एंट्री

मोनिका भदौरिया का खुलासा

कुछ समय पहले मोनिका भदौरिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सेट पर काफी परेशान किया जाता था. उन्होंने कहा था, ‘जब मेरी मां गुजर गईं तो असित मोदी ने एक भी फोन नहीं किया. उन्होंने मुझे इतना प्रताड़ित किया कि मुझे लगता था कि यहां काम करने से बेहतर है कि मैं आत्महत्या कर लूं. उन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. वे मुझ पर चिल्लाते और बदतमीजी करते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >