फर्श पर बैठकर मंजीरा बजाते दिखे 'तारक मेहता' के ये एक्टर, भक्ति में लीन हुए, देखें वीडियो

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अभिनेता तनुज महाशब्दे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह धार्मिक कार्यक्रम में भजन-कीर्तन करते नजर आ रहे हैं.

छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कृष्णन अय्यर का किरदार निभाने वाले एक्टर तनुज महाशब्दे इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक धार्मिक कार्यक्रम में भक्ति और कीर्तन में शामिल होते नजर आ रहे हैं.

भक्ति में डूबे दिखे तनुज

वायरल वीडियो में तनुज महाशब्दे जमीन पर बैठकर भजन-कीर्तन में हिस्सा लेते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उनके हाथ में मंजीरा भी नजर आया, जिसे बजाते हुए वह पूरी श्रद्धा के साथ भक्ति में लीन दिखे.एक्टर ने इस मौके पर बेहद साधारण कपड़े पहने थे. उन्होंने हल्के नीले रंग की फूलों वाली शर्ट और जींस पहन रखी थी.

सोशल मीडिया पर फैंस ने की तारीफ

वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने कैप्शन में लिखा, “अपनी जड़ों को कभी मत भूलो.” इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के लगातार रिएक्शन आने लगे. एक यूजर ने लिखा, “तनुज सच में आध्यात्मिक सोच वाले इंसान हैं.” वहीं दूसरे ने कहा, “मेरे हिसाब से वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सबसे ईमानदार और समझदार कलाकारों में से एक हैं.”

कौन हैं तनुज महाशब्दे?

तनुज महाशब्दे एक एक्टर, लेखक और थिएटर कलाकार हैं. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वैज्ञानिक कृष्णन अय्यर के किरदार से मिली. हालांकि शो में वह दक्षिण भारतीय किरदार निभाते हैं, लेकिन असल जिंदगी में उनका संबंध मध्य प्रदेश के देवास से है. तनुज ने करीब 15 साल तक थिएटर में काम किया. इसके अलावा उन्होंने लेखन के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई. मुंबई आने के बाद उन्होंने ‘सीआईडी’, ‘आहट’ और ‘ये दुनिया है रंगीन’ जैसे कई टीवी शोज में काम किया.

यह भी पढ़ें- आखिर Orry की कमाई का राज क्या है? पहली बार खुलकर बताया कमाई का तरीका, सुनकर रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >