तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल ने बिना जिम जाये डेढ़ महीने में 16 किलो वजन किया कम, आप भी जानें कैसे

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार वर्ल्ड फेमस है. अब दिलीप जोशी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है, कि एक फिल्म की वजह से उन्होंने डेढ़ महीने में 16 किलो वजन कम किया. आप भी ये टिप्स आसानी से फॉलो कर सकते हैं.

दिलीप जोशी हिट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल चंपकलाल गढ़ा की भूमिका में नजर आ रहे हैं. जेठालाल का कैरेक्टर सभी उम्र के दर्शकों के बीच पसंदीदा है. इस टीवी शो में अभिनय करने से पहले, दिलीप जोशी कई लोकप्रिय फिल्मों और शो का हिस्सा रहे हैं, जिन्होंने उनको घर-घर पहचान दिलाई. अब एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपनी वेट लॉस जर्नी से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करने की बात की है.

दिलीप जोशी ने 16 किलो वजह किया कम

दिलीप जोशी ने कई गुजराती और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है. उनकी 1992 की फिल्म, हुंशी हुंशीलाल के बारे में बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि इस फिल्म के लिए उन्हें 16 किलों वजन कम करना पड़ा था. दिलीप जोशी ने जॉगिंग से डेढ़ महीने के अंदर 16 किलो वजन कम किया. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता ने साझा किया, “मैं काम पर जाता था, स्विमिंग क्लब में कपड़े बदलता था और बारिश में होटल ओबेरॉय तक पूरे मरीन ड्राइव में दौड़ता था, और वापस चला जाता था. मैं पूरे रास्ते जॉगिंग करता था और इसमें मुझे 45 मिनट लगते थे. डेढ़ महीने में मैंने 16 किलो वजन कम किया.” उन्होंने यह भी साझा किया कि वह जॉग का आनंद लेते थे कि कैसे सूरज डूब रहा है, बारिश की हल्की बूंदे.

ओटीटी पर क्या बोले दिलीप जोशी

हाल ही में, Mashable India के साथ बातचीत में, दिलीप जोशी ने ओटीटी को लेकर बातचीत की. उन्होंने साझा किया, “जब मुझे तारक मेहता का उल्टा चश्मा ऑफर हुआ था, तो मैंने नहीं सोचा था कि यह इतने लंबे समय तक चलेगा या इतना लोकप्रिय हो जाएगा. आज ओटीटी पर कुछ बेहतरीन कंटेंट देखने को मिल रही है. अगर कुछ दिलचस्प सामने आता है, तो अच्छा है, लेकिन ओटीटी पर बेवजह की इतनी गाली-गलौज है. यह मेरे लिए एक खामी है, वो दिक्कत है, मैं गाली गलोच नहीं कर पाऊंगा.?”

Also Read: कंगना रनौत-अध्ययन सुमन के रिलेशनशिप पर शेखर सुमन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रिश्ते में बहुत सारे शक और…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >