TMKOC के जेठालाल कैलिफोर्निया में मना रहे हैं छुट्टियां, फैंस बोले-बबीता जी आपको याद कर…PHOTOS VIRAL

तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों का फेवरेट शो में से एक है. शो में बीते कुछ दिनों से जेठालाल यानी दिलीप जोशी गायब चल रहे हैं. ऐसे में फैंस को ये डर सता रही थी कि क्या वो भी शो छोड़ तो नहीं देंगे. जिसके बाद अब एक्टर ने अपने अमेरिका टूर से कुछ फोटोज शेयर की है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah (TMKOC): टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 13 सालों से लोगों का फेवरेट शो बना हुआ हैं. शो के हर किरेदार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. अब तक इस शो कई किरदारों की नयी इंट्री हुई है, तो कुछ ने शो को अलविदा कह दिया. लेकिन अभी तक शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. अब शो में नए तारक मेहता की एंट्री हुई है. उनकी जगह सचिन श्रॉफ ने ले ली है. शो के फैंस अब जेठालाल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि जेठालाल लाल रैंमसन कंपनी की मीटिंग में अमेरिका गए हुए है, ऐसा बीते एपिसोड में दिखाया गया था.

जेठालाल ने शेयर की फोटोज

दरअसल दिलीप जोशी इन-दिनों कैलिफोर्निया में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं. उन्होंने अपने ट्रिप से कई फोटोज शेयर की है. तसवीरों में एक्टर को कैलिफोर्निया के सिकोइया नेशनल पार्क में एंजॉय करते देखा जा सकता है. उन्होंने कैप्शन दिया, ”अपनी जड़ों का सबसे अच्छे से सम्मान करना सीखना! सिकोइया ने बोहोत कुछ सिखाया.”

फैंस ने जेठालाल के जमकर लिए मजे

जेठालाल के फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘जेठालाल को भी ब्रेक की जरूरत है. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सर प्लीज शो में वापस आ जाओ…तुम्हारे बिना मजा नहीं आता.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”सर गलत बात है ये बबीता जी हम से पुछ ही है जेठा जी.” फैन ने लिखा, ”आपके फायर ब्रिगेड भी आए अब भी.”

Also Read: TMKOC: जेठालाल के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं नए तारक मेहता उर्फ सचिन श्रॉफ, कही ये बात
सचिन को दर्शकों से शैलेश जैसा ही प्यार मिले

TMKOC के निर्माता असित कुमार मोदी ने हाल ही में साझा किया कि वे चाहते हैं कि सचिन को दर्शकों से शैलेश जैसा ही प्यार मिले. उन्होंने कहा, ‘हां, हमने अपने शो में सचिन श्रॉफ को कास्ट किया है. इस शो में शैलेश लोढ़ा की जगह सचिन आ रहे हैं. सचिन ने शूटिंग भी शुरू कर दी है. शैलेश के साथ हमने बीच का रास्ता निकालने की काफी कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने शो छोड़ दिया. अब इस वजह से दर्शकों को इंतजार में नहीं रखा जा सकता है. मुझे उनके लिए शो में किसी को लाना था. मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि सचिन को भी दर्शकों का वैसा ही प्यार मिले.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >