Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : शो छोड़ने की खबरों पर चिढ़ी 'मिसेज सोढ़ी', बोलीं- नहीं हूं प्रेग्नेंट और ना तारक शो क्विट कर रही

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : सब टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में रोशन यानी मिसेज सोढ़ी का किरदार जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry) निभाती हैं. पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें थी कि जेनिफर ने शो को अलविदा कह दिया है. ऐसी बातें होनी तब शुरू हुई जब शो में कुछ एपिसोड में वो दिखाई नहीं दी. अब इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसी खबरों में जरा भी सच्चाई नहीं है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : सब टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में रोशन यानी मिसेज सोढ़ी का किरदार जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry) निभाती हैं. पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें थी कि जेनिफर ने शो को अलविदा कह दिया है. ऐसी बातें होनी तब शुरू हुई जब शो में कुछ एपिसोड में वो दिखाई नहीं दी. अब इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसी खबरों में जरा भी सच्चाई नहीं है.

जेनिफर मिस्त्री ने तारक शो छोड़ दिया?

दरअसल, जेनिफर मिस्त्री के शो में नहीं दिखाई देने से ऐसी बातें होने लगी कि उन्होंने शो छोड़ दिया है. हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा था कि शो से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इस पर जेनिफर ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, मुझे कल रात से बहुत सारे मैसेजेस आ रहे हैं, लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ क्यों छोड़ दिया.

https://www.instagram.com/p/CQtYZ6HLmXD/

जेनिफर मिस्त्री ने कही ये बात

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि कुछ लोग मुझे यह भी पूछ रहे हैं कि क्या मैं प्रेग्नेंट हूं लेकिन मैं सबको बताना चाहती हूं कि सच्चाई इससे बहुत दूर है. दरअसल पिछले कुछ समय से मेरी तबियत ठीक नहीं है औऱ इस कारण की शूटिंग पर नहीं जा सकी और घर पर ही आराम कर रही हूं. साथ ही उन्होंने बताया कि वो किसी वजह से शूटिंग के लिए दमन नहीं गई थी. एक्ट्रेस ने कहा, उन्होंने शो के मेकर्स से रिक्वेस्ट की थी कि वे उन्हें दमन शेड्यूल से छूट दें.

Also Read: Anupama की ‘काव्या’ ब्वॉयफ्रेंड से कर रही थी बात, तभी अचानक आ गई उनकी मां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये VIDEO

जेनिफर ने बताई दमन ना जाने की वजह

जेनिफर ने ऐसा करने के पीछे का कारण बताया कि उनके एड़ी में बहुत दर्द था और वो काफी स्ट्रांग दवाई का डोज़ ले रही थी. लेकिन फिर भी दर्द ठीक नहीं हो रहा था.” उन्होंने कहा कि जैसे ही मेकर्स का फोन उनके पास आएगा, वह शूटिंग पर वापस लौटेंगी. बता दें कि तारक शो लोगों के फेवरेट शोज में से एक है.

वहीं, हाल ही में जेनिफर मिस्त्री का एक फोटोशूट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था. इस फोटोशूट में एक्ट्रेस मोरप्रिंट वाली ड्रेस पहनी हुई थी. लेकिन फैंस का ध्यान उनके नेकलेस ने खींचा था. दरअसल ये नेकलेस देखने में एक घोसेले जैसा लग रहा था. इन फोटोज पर खूब सारे कमेंट्स आए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >